'राम को लूटा, देश को लूटा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर कपिल सिब्बल का BJP पर हमला
राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भाजपा सरकार पर राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने राम और देश दोनों को ...और पढ़ें

कपिल सिब्बल का BJP पर हमला।
HighLights
कपिल सिब्बल ने भाजपा पर राम और देश लूटने का आरोप लगाया।
उन्होंने राम मंदिर चंदे में कथित गड़बड़ी पर सरकार को घेरा।
सिब्बल ने लोगों से वोट से सरकार बदलने की अपील की।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर शायराना अंदाज में निशाना साधा। उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट के जरिए हटाने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने भागवान राम और देश, दोनों को ही लूटा है।
अयोध्या राम मंदिर फंड में कथित गड़बड़ी के विवाद के बीच सीनियर वकील सिब्बल ने एक्स पर पीएम नरेंद्र मोदी के 2014 में 'अच्छे दिन' वाले नारे पर निशाना साधा और इसे झूठ करार दिया।
सिब्बल ने कहा, "इस सरकार को हटाओ, राम को लूटा, देश को लूटा, अच्छे दिन का नारा झूठा।"
-1782740433685.jpeg)
देश को बिना किसी बंटवारे के एकजुट किया जाना चाहिए- सिब्बल
उन्होंने आगे कहा, "ऐसे शासन को तोड़ेंगे, मिल के देश को जोड़गे, ना दिलों का होगा बंटवारा, सबका देश है देश हमारा।" उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी सरकार को हराया जाना चाहिए और देश को बिना किसी बंटवारे के एकजुट किया जाना चाहिए।
विपक्ष ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की
अयोध्या में राम मंदिर के लिए इकठ्ठा किए गए चंदे में कथित गड़बड़ी को लेकर विपक्ष की बढ़ती आलोचना के बीच निर्दलीय राज्यसभा सांसद की ये टिप्पणियां आई हैं। विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।