Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कार मिस्त्री लवकुश ने ट्रस्ट से जुड़ते ही अयोध्या में बनाया आलीशान घर

    Updated: Mon, 29 Jun 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्र ने दान गणना कर्मी बनने के बाद अयोध्या में 40 लाख का आलीशान घर और पत्नी के नाम महंगी जमीन खरीदी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. लवकुश ने दान गणना कर्मी बनते ही 40 लाख का घर बनवाया।

    2. पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम अयोध्या में महंगी जमीन खरीदी।

    3. पहले कार मिस्त्री था, अब आलीशान संपत्ति का मालिक बना।

    जागरण संवाददाता, अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में जिस आरोपित लवकुश मिश्र को गरीब व निर्दोष बता कर फर्जी फंसाने की बात स्वजन कर रहे हैं, उसने दानराशि की गणना से जुड़ने के बाद अयोध्या शहर में न केवल महंगा भूखंड खरीदा, बल्कि उस पर हाल ही में आलीशान दो मंजिला मकान भी बनवा लिया।

    यह अलग बात है कि उसके पिता राजेश मिश्र उर्फ बच्चूलाल ने उसे खेत गिरवी रख कर बनवाने की बात कही है। इसी मकान के ही समीप उसने पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम महंगी जमीन भी खरीदी है।

    इसकी कागजों पर कीमत तो आठ लाख 80 हजार रुपये बताई गई है, परंतु इसके एवज में विक्रेता को उसकी ओर से लगभग 30 लाख रुपये चुकाने की बात सामने आई है।

    सोहावल के तहसीलदार न्यायालय से इसी वर्ष मार्च में इसका दाखिल-खारिज भी हो चुका है। हालांकि इस जमीन पर अभी मकान नहीं निर्मित हुआ है।

    सूत्रों ने बताया कि पहले कार मिस्त्री रहे लवकुश मिश्र की जब कुछ वर्षों पूर्व चढ़ावा चोरी के मास्टरमाइंड अनुकल्प मिश्र की बहन के साथ शादी हुई, तो परिवार उतना समृद्ध नहीं था।

    कुछ ही समय बाद जब अनुकल्प की ट्रस्ट में नौकरी लग गई तो इसके पिता व लवकुश के ससुर रवींद्र मिश्र रवि ने अपने दामाद को भी एक ट्रस्टी से पैरवी करके ट्रस्ट कर्मी बनवा दिया। मंदिर व्यवस्था से जुड़ने के बाद तो साले अनुकल्प मिश्र ने अपने बहनोई लवकुश मिश्र को गणना कर्मी बनवा दिया।

    यहीं से उसके परिवार की आर्थिकी बदलने लगी। रुदौली के मीनापुर फगौली के मजरे ठाकुरान फगौली स्थित पैतृक घर भले वैसे ही पड़ा रहा, परंतु लवकुश ने अयोध्या शहर से ही सटे जयपुरिया स्कूल के समीप, बनवीरपुर परगना मंगलसी, तहसील सोहावल में महंगी जमीन खरीद कर उस पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च कर घर भी बनवा लिया।

    इसी से कुछ दूरी पर पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम 1024 वर्गफीट जमीन भी खरीद ली। छह मार्च 2026 को इस जमीन का नामांतरण आदेश भी तहसीलदार न्यायालय से जारी हो गया है।

    यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर से चढ़ावा चोरी के आठों आरोपितों की आज पेशी, वीडियो कांफ्रेसिंग से होगी सुनवाई

    यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का बयान दर्ज, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी होगी पूछताछ

    खबरें और भी