Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karnataka Road Accident: विजयनगर में तीन वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत, सात लोगों की मौत

    By AgencyEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:16 AM (IST)

    Karnataka Road Accident कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन गंभीर र ...और पढ़ें

    कर्नाटक के विजयनगर जिले में ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।(फोटो: जागरण)
    कर्नाटक के विजयनगर जिले में ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।(फोटो: जागरण)

    HighLights

    1. विजयनगर जिले में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत।
    2. लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।
    3. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका।

    आईएएनएस, विजयनगर। कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को एक ट्रक और एक यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

    यह जानकारी पुलिस ने दी। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मरियम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई। पुलिस के मुताबिक, लॉरी का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ।

    गोनी बसवेश्‍वर मंदिर गए थे मृतक 

    मृतक होसपेट के रहने वाले हैं और वे हरपनहल्ली शहर के पास कूलाहल्ली में गोनी बसवेश्‍वर मंदिर में दर्शन करने गए थे। उनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को होसपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

    इन लोगों की हुई मौत 

    विजयनगर के एसपी श्रीहरि बाबू के मुताबिक, मृतकों की पहचान होसपेट सिटी निवासी उमा, केंचव्वा, भाग्य, अनिला, गोनी बसप्पा, भीमलिंगप्पा और बालाका युवराज के रूप में हुई है।

    पुलिस ने कहा, "क्रूजर में 13 लोग सवार थे और घायलों की हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

    यह भी पढ़ें: UP Road Accident: यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला; एक की मौत