यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kerala Crime: कोच्चि में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी फरार; एक महीने में ये दूसरी घटना
केरल के अलुवा इलाके में गुरुवार तड़के एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और आरोपियों ने उसे धान के खेत में बुरी अवस्था में छोड़ दिया। पीड़ि ...और पढ़ें

HighLights
- कोच्चि में नाबालिग लड़की से साथ दुष्कर्म हुआ।
- आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।
- कुछ दिनों पहले अलुवा इलाके में पांच वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था।
कोच्चि, पीटीआई। केरल के कोच्चि के अलुवा इलाके (Aluva) में एक नाबालिग लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि गुरुवार तड़के अलुवा इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया और आरोपियों ने उसे धान के खेत में बुरी अवस्था में छोड़ दिया।
पीड़िता के पिता एक प्रवासी श्रमिक हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि जब कुछ लोगों ने धान के खेत में लड़की की रोने की आवाज सुनी तो लोग खेतों की ओर गए और पीड़िता को खेत में देखा।
पीड़िता की हालत स्थिर: पुलिस
पीड़िता को कलामासेरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Government Medical College Hospital, Kalamassery) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पीड़िता की हालत स्थिर है। जांच शुरू करते हुए पुलिस ने कहा कि अपराधी के स्थानीय इलाके से होने का संदेह है और पूरी जांच के बाद ही उसकी पहचान की पुष्टि की जा सकती है। पुलिस ने आगे बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया।
कुछ दिनों पहले पांच वर्षीय लड़की से साथ हुआ था दुष्कर्म
बता दें कि एक महीने पहले अलुवा में प्रवासी मजदूर की पांच वर्षीय बेटी का आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ यौन उत्पीड़न को अंजाम दिया और उसकी हत्या कर दी। पीड़िता का शव जुलाई में पेरियार नदी के पास अलुवा मछली बाजार के पीछे एक दलदली इलाके में लावारिस पाया गया था। इस घटना के लिए पुलिस ने बिहार के मूल निवासी 28 वर्षीय असफाक आलम को गिरफ्तार किया था, जिसने अपराध कबूल कर लिया है।