Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kerala: नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 04:25 AM (IST)

    केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न मामले में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं के ...और पढ़ें

    Kerala: तिरुवनंतपुरम में नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार
    Kerala: तिरुवनंतपुरम में नाबालिग बहनों के यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व सैनिक गिरफ्तार

    HighLights

    1. केरल के तिरुअनंतपुर में नाबालिग बहनों का यौन उत्पीड़न करने वाला आरोपी गिरफ्तार
    2. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    3. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    तिरुवनंतपुरम, एएनआई। केरल के तिरुवनंतपुरम में 10 और 12 साल की दो नाबालिग बहनों पर कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

    स्थानीय पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, "आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम (POCSO) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।" पुलिस के अनुसार, आरोपी और नाबालिग एक ही इलाके में रहते थे।

    अधिकारी ने कहा, यह घटना एक स्कूल में परामर्श सत्र के दौरान सामने आई। स्कूल अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को बुलाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    पांच साल की बच्ची को घर से किया अगवा

    यह घटना कोच्चि में पांच साल की एक बच्ची को उसके घर से अगवा किए जाने के बमुश्किल एक हफ्ते बाद सामने आई है, उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई। जिस नाबालिग के लापता होने की सूचना मिली थी, वह अलुवा बाजार के पास मृत पाया गया।

    अधिकारियों के मुताबिक, लड़की बिहार के एक प्रवासी परिवार से थी और आठ साल से केरल में रह रही थी।

    नाबालिग के साथ किया गया दुष्कर्म

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि नाबालिग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ने उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। लड़की के सिर पर गंभीर चोटें थीं।

    खबरें और भी

    अधिकारी ने बताया कि नाबालिग की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को एक बोरे में डाला और बाजार के पास फेंक दिया।