Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lok Sabha Election 2024: 'आने वाले चुनाव में आपके सामने दो विकल्प', असम में रैली कर अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला

    Updated: Tue, 09 Apr 2024 03:14 PM (GMT+05:30)

    Lok Sabha Election अमित शाह मंगलवार को असम दौरे पर रोड शो किया और एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। अमित शाह ने उत्तरी लखीमपुर में एक सार्वजनिक सभा क ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( फोटो- @BJP4India)
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( फोटो- @BJP4India)

    HighLights

    1. अमित शाह ने आज असम में किया रोड शो
    2. लखीमपुर में किया एक मेगा रैली को संबोधित

    डिजिटल डेस्क, असम। अमित शाह ने असम के उत्तरी लखीमपुर में सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आने वाले चुनाव में आपके सामने दो विकल्प हैं।

    शाह ने दो विकल्प देते हुए कहा कि एक विकल्प राहुल बाबा के नेतृत्व में INDI अलायंस हैं और दूसरी और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा है। आपको ये तय करने के लिए वोटिंग करनी है कि आने वाले 5 साल के लिए पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और 400 पार के लक्ष्य के साथ फिर एक बार भाजपा की सरकार बनेगी।

    '19 जून को यह तय करने का दिन की पीएम कौन होगा'

    अमित शाह ने इस मौके पर कहा, "आप सभी को यह तय करना होगा कि आप किसे संसद सदस्य के रूप में चाहते हैं, किस पार्टी को सत्तारूढ़ सरकार बनानी चाहिए और आपका प्रधानमंत्री कौन होगा।"

    'असम में पीएम मोदी के 10 साल विकास के रहे'

    अमित शाह ने कहा, "असम में पीएम मोदी के 10 साल विकास के 10 साल रहे हैं। असम में पिछले 10 वर्षों में अनेक शांति समझौते हुए, विकास का काम हुआ। आने वाले दिनों में असम देश के बाकी राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बनेगा, इसका मुझे पूरा भरोसा है। 2004 से 2014 तक 10 साल तक देश में UPA और कांग्रेस की सरकार थी। उस सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये असम के विकास के लिए दिए थे। जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 4 लाख 15 हजार करोड़ रुपये असम को देने का काम किया है।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'अनिल एंटनी जीतना नहीं चाहिए...', पूर्व रक्षा मंत्री अपने बेटे के खिलाफ ही कर रहे चुनाव प्रचार