Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Loksabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दावा, लोकसभा चुनाव में NDA 400 से ज्यादा सीटें जीत देश में इतिहास रचेगी

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 09:12 PM (IST)

    Loksabha Election 2024 रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा ...और पढ़ें

    आरपीआई की बैठक में 2.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प प्रस्ताव पारित (फोटो, एक्स)
    आरपीआई की बैठक में 2.5 करोड़ नए सदस्य बनाने का संकल्प प्रस्ताव पारित (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है मोदी सरकार- आठवले
    2. किसानों की फसल का उचित दाम मिल रहा है- मंत्री
    3. अम्बेडकर के मिशन को पूरा करेगी आरपीआई- आठवले

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीत देश में एक नया इतिहास रचेगा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सभी वर्ग, समाज एवं क्षेत्र को न्याय देने का काम कर रहे हैं।

    राजधानी दिल्ली के कॉस्टीटयूशन क्लब ऑफ इंडिया में आरपीआई राष्ट्रीय कायकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए अठावले ने कहा कि पिछले 70 सालों में कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार, गरीबी और भुखमरी देने का काम किया था, जिसे पूर्णरूप से दूर करने के लिए पिछले नौ सालों से केन्द्र सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

    अंबेडकर के सपनों को साकार कर रही है मोदी सरकार- अठावले

    केंद्रीय मंत्री आठवले ने बैठक में पीएम मोदी मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार के उत्कृष्ट कार्यों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार के साहसिक निर्णय के कारण आज जम्मू कश्मीर में तिरंगा लहलहा रहा है और महिला आरक्षण विधेयक के द्वारा महिलाओं को आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है। आठवले ने कहा कि संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर के सपनों को धरातल पर साकार करने का वर्तमान सरकार कर रही है।

    किसानों की फसल का उचित दाम मिल रहा है

    केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि किसानों की फसल को उचित दाम देने के फैसले के साथ साथ पीएम मोदी के कार्यकाल में बीते पांच सालों में अनूसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों ने राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। आठवले ने कहा कि हाल ही में तीन राज्यों में अनूसूचित जाति, दलित व सामान्य वर्ग के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री बनाकर पीएम मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र को वास्तविकता में साकार किया है।

    खबरें और भी

    आरपीआई संगठन का पूरे देश में विस्तार किया जाएगा

    आरपीआई अध्यक्ष आठवले ने कहा कि आगामी 2024 में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया संगठन का पूरे देश में विस्तार किया जाएगा। पचास लाख सक्रिय सदस्य बनाने के साथ ढ़ाई करोड़ नए सदस्यों को आरपीआई से जोड़ा जाएगा। वहीं, आठवले ने दावा किया कि अंबेडकर के अधूरे कामों को पूरा करने का काम रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया करेगी।

    अल्पसंख्यक समुदाय से आवाह्न किया

    इसके साथ ही आठवले ने देश के अल्पसंख्यक समुदाय से आवाह्न करते हुए कहा कि वो विकास की मुख्य धारा से जुड़ने के लिए एनडीए के साथ जुड़ें। उन्होंने कहा कि तमाम विरोधी दल एनडीए पर संविधान बदलने का मनगढ़ंत आरोप लगा सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता में प्रधानमंत्री संविधान निर्माता बाबासाहेब के संविधान को धर्मग्रंथ जैसा सम्मान देकर उनके विचारों को धरातल में पहुचाने का काम कर रहै हैं।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

    वहीं, आरपीआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। प्रस्ताव में कहा गया है कि आरपीआई के कार्यकर्ता गांव-गांव में जाकर केन्द्र सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने के साथ एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों को जिताने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे।

    पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में केन्द्र सरकार से कानून बनाकर देश के भूमि हीन परिवारों को 5 एकड़ भूमि देने की मांग का प्रस्ताव पारित किया है।

    ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: मोदी टटोलेंगे जनता का मन, खरा उतरने वाले ही पाएंगे लोकसभा का टिकट, NaMo app ने शुरू किया सर्वेक्षण