Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LPG संकट के बीच जमाखोरों खिलाफ एक्शन तेज, देश के अलग-अलग राज्यों में ताबड़तोड़ छापामारी

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 02:05 AM (IST)

    पर्याप्त भंडार के बावजूद रसोई गैस सिलिंडरों की कमी के मद्देनजर सरकार ने कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य ...और पढ़ें

    LPG संकट के बीच जमाखोरों खिलाफ एक्शन तेज। (पीटीआई)

    LPG संकट के बीच जमाखोरों खिलाफ एक्शन तेज। (पीटीआई)

    HighLights

    1. कई राज्यों में रसोई गैस कालाबाजारी पर छापेमारी।

    2. हजारों अवैध सिलिंडर और रिफिलिंग उपकरण जब्त।

    3. कालाबाजारी रोकने हेतु नए सरकारी उपाय लागू।

    जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पर्याप्त भंडार होने के बावजूद रसोई गैस सिलिंडरों की कमी ने सरकार को चिंता में डाल दिया है। इस समस्या से निपटने के लिए तमाम प्रयासों के साथ रसोई गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रसोई गैस सिलिंडर जब्त किए गए।

    उत्तर प्रदेश में 1483 स्थानों पर छापामारी

    उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलिंडरों की कृत्रिम किल्लत पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में शुक्रवार को 1483 स्थानों पर छापामारी हुई थी। शनिवार को भी बड़े पैमाने पर कार्रवाई हुई।

    खुर्जा में शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापा मारकर अवैध गैस रिफिलिंग का पर्दाफाश किया गया। मौके से विभिन्न कंपनियों के करीब 1000 सिलिंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद किए गए। गैस ट्रांसफर करने के 32 रिफिलर यंत्र और तीन बड़े पाइप जब्त किए हैं। एजेंसी संचालक पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    LPG PTI NEW

    बिजनौर में शुक्रवार रात एक गैस एजेंसी पर छापेमारी में भरे हुए 26 और 30 खाली सिलिंडर मिले। औरैया में एक मकान से 19 गैस सिलिंडर व 800 लीटर डीजल बरामद किए जाने के बाद गैस एजेंसी व उसके कर्मचारी समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुल्तानपुर में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। यहां 42 सिलिंडर जब्त किए गए थे।

    बिहार में छापामारी

    बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक व्यक्ति के घर से 42 खाली सिलिंडर जब्त किए गए। मधुबनी के लखनौर में 24, रोहतक में 10, सहरसा में 112 सिलिंडर जब्त किए गए। विभिन्न जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मध्य प्रदेश में 11 स्थानों पर 228 सिलिंडर जब्त किए गए हैं। हरियाणा में अंबाला, फतेहाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, सिरसा समेत तमाम जिलों में एलपीजी सिलिंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जांच अभियान चलाया।

    खबरें और भी

    ओडिशा में 161 रसोई गैस सिलिंडर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। बुर्ला में मंथन कुमार महतो ने एक गोदाम बना रखा था, जहां से अवैध रूप से गैस सिलिंडरों की खरीद-फरोख्त की जा रही थी। उसके पास से 62 भरे हुए और 99 खाली सिलिंडर मिले हैं।

    उत्तराखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग ने पिछले तीन दिन में 480 स्थानों पर निरीक्षण और 85 स्थानों पर छापेमारी की है, जिसमें 80 सिलिंडर, एक कांटा व दो रीफिलंग किट जब्त की गई है। कालाबाजारी रोकने के लिए गोदाम से सिलिंडर वितरण पर रोक लगा दी गई है। ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- एक घर से मिले 261 सिलिंडर, बिहार पुलिस की छापामारी से मचा हड़कंप; पिता-पुत्र के खिलाफ FIR