Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखनऊ अग्निकांड ने ताजा किए सूरत-राजकोट के जख्म, आग में झुलसकर जल गई थीं 47 जिंदगियां

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 06:49 PM (GMT+05:30)

    लखनऊ के अलीगंज में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लगने से 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन शामिल थे। इस घटना ने राजकोट के गेमज ...और पढ़ें

    HighLights

    1. लखनऊ के अलीगंज में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग।

    2. अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की दर्दनाक मौत।

    3. राजकोट और सूरत के भीषण अग्निकांडों की यादें ताजा।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ के अलीगंज इलाके में हुए अग्निकांड में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इस कॉम्प्लेक्स में कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये आग पहले कोचिंग सेंटर में लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया औप पूरी इमारत आग की चपेट में आ गई।

    इस इमारत में पेट शॉप, लाइब्रेरी, गेमिंग जोन और कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था। लखनऊ अग्निकांड में घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पहले भी हुई हैं आगजनी की घटनाएं

    ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी कोचिंग सेंटर या गेमजोन में आग लगी हो। इससे पहले भी ऐसी दुखद घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

    राजकोट के गेमजोन में आग, 27 की मौत

    गुजरात के ही राजकोट में 28 मई 2024 को TRP गेमजोन में लगी भीषण आग में 27 लोगों को मौत हो गई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। इस आगजनी में गेमजोम के मालिकों में से एक, प्रकाश हिरन की भी मौत हुई थी।

    WhatsApp Image 2026-06-22 at 18.46.33

    कोचिंग सेंटर में आग से 20 लोगों की मौत

    सूरत में कोचिंग सेंटर में लगी आग में 20 लोगों की झुलसने से मौत हो हुई थी। घटना सूरत में तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगने घटी।

    WhatsApp Image 2026-06-22 at 18.46.50

    25 मई 2025 को हुए इस भीषण अग्निकांड में 20 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर छात्र शामिल थे। आग लगने के बाद कई छात्रों को जान बचाने के लिए चौथी मंजिल की खिड़कियों से कूदते हुए भी देखा गया था।

    खबरें और भी

    मुखर्जी नगर की याद ताजा

    लखनऊ जैसा ही मंजर दिल्ली के मुखर्जी नगर में भी देखने को मिला था, जहां शॉर्ट सर्किट के कारण बिल्डिंग से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया था। इसके बाद छात्रों ने खिड़कियां तोड़ीं और केबल के सहारे नीचे उतरे। कई छात्रों ने छलांग भी लगा दी थी।

    mukherjee nagar

    आंकड़े देखें तो सिर्फ साल 2025 में दिल्ली के शिक्षण संस्थानों में आग लगने के 100 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

    यह भी पढ़ें- लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग, 18 छात्रों की मौत, मौके पर डिप्टी सीएम; योगी अलीगढ़ से लौटे