महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी CM समेत पांच लोगों का निधन
Ajit Pawars Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग करते समय क्रैश हो गया। इस ...और पढ़ें
HighLights
उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में क्रैश हुआ
लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा विमान हादसा
हादसे के वक्त अजित पवार विमान में मौजूद थे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के बारामती में बड़ा हादसा सामने आया है, जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। उनका प्लेन अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार, ये हादसा महाराष्ट्र के बारामती में आज सुबह 8:45 बजे हुआ है। प्लेन में 5 लोगों के सवार होने की सूचना है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्लेन क्रैश में अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई है।

विमान हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की पूरी जांच की जा रही है।अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। बारामती में लैंडिंग के दौरान ही प्लेन क्रैश हो गया। हादसे के बाद विमान में भयंकर आग लग गई। आग की लपटों के बीच विमान से धुएं का गुबार उठने लगा।
#WATCH | A plane crash reported in Baramati, Maharashtra. More details awaited.
— ANI (@ANI) January 28, 2026
Visuals from the spot. pic.twitter.com/xkx0vtY5cp
अजित पवार समेत पांच का निधन
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए)के अनुसार,प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा उनके पीएसओ, अटेंडेंट समेत दो क्रू सदस्यों की मौत की पुष्टि हुई है। सभी प्राइवेट चार्टर प्लेन में सवार थे।
यह भी पढ़ें- Baramati Plane Crash Live: CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में जाएंगे बारामती, शरद पवार मुंबई से हुए रवाना