Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    7 साल पहले हुआ था हादसा, अब शख्स को मिलेगा 13 लाख का मुआवजा; ठाणे की ट्रिब्यूनल ने सुनाया फैसला

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Mon, 07 Jul 2025 11:59 AM (GMT+05:30)

    Maharashtra Thane News महाराष्ट्र के ठाणे में 2018 में हुए एक सड़क हादसे में घायल 29 वर्षीय युवक को ट्रिब्यूनल ने 13.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदे ...और पढ़ें

    महाराष्ट्र में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रायब्युनल (MACT) का बड़ा फैसला। फाइल फोटो
    महाराष्ट्र में मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रायब्युनल (MACT) का बड़ा फैसला। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रायब्युनल (MACT) ने सुनाया।
    2. 2018 में हादसे का शिकार हुए व्यक्ति को मिलेंगे 13.5 लाख रुपये।

    पीटीआई, ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में रहने वाला एक 29 वर्षीय युवक 2018 में बड़े हादसे का शिकार हुआ। इस हादसे में उसे कई गंभीर चोटें लगीं। वहीं घटना के 7 साल बाद ट्रायब्युनल ने उसे 13.5 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

    मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रायब्युनल (MACT) ने अपने फैसले में कहा कि यह हादसा तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से हुआ था। आर.वी.मोहित की अध्यक्षता में MACT ने 2 जुलाई 2025 को आदेश जारी किया था, जिसकी कॉपी आज यानी सोमवार को जारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बिहार वोटर लिस्ट मामले पर होगी 'सुप्रीम' सुनवाई , राजद की याचिका और सिब्बल-सिंघवी की दलील पर SC ने क्या कहा?

    कैसे हुआ था हादसा?

    यह हादसा 15 जनवरी 2018 को महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ था। पीड़ित पप्पू बालू घगास अपनी कार में मुरबाड से पडघा की ओर जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क की गलत साइड पर चलते हुए पप्पू की कार को टक्कर मार दी।

    सिर में लगी थी गंभीर चोटें

    यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि पप्पू कार समेत नजदीकि नाले में जा गिरा। इस दौरान पप्पू को कई गंभीर चोटें आईं। पप्पू के शरीर पर कई फ्रैक्चर हुए और उनके सिर में भी गंभीर चोटें आईं, जिससे वो सदमें में चले गए। ऐसे में अदालत ने पप्पू को 13.50 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दे दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- चीन को फिर लगेगी मिर्ची, दलाई लामा को भारत रत्न देने की तैयारी! 80 सांसदों ने प्रस्ताव पर किए हस्ताक्षर