Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र में मानसून का कहर: मुंबई में पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, पिंपरी-चिंचवाड़ में दीवार गिरने से दो लोग दबे

    Updated: Sun, 05 Jul 2026 02:33 PM (IST)

    महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई के कुर्ला में एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, पिंपरी-चिंचवड़ में दीवार ढहने से ...और पढ़ें

    दीवार गिरने से दो मजदूर घायल।

    दीवार गिरने से दो मजदूर घायल।

    डिजिटल डेस्क, मुंबई/पुणे। महाराष्ट्र में इन दिनों मानसून ने भारी तबाही मचा रखी है। भीषण बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया तो कई जगहों पर पेड़ गिरने और दीवार ढहने की घटनाएं सामने आई हैं।

    रविवार को मुंबई के कुर्ला इलाके में भारी बारिश के दौरान एक दुकान पर पेड़ गिरने से 63 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक हफ्ते से भी कम समय में शहर में पेड़ गिरने से मौत की यह दूसरी घटना है। उन्होंने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12.40 बजे कुर्ला पश्चिम के नौपाडा इलाके में हिंदी बीएमसी स्कूल के पास हुई।

    कुछ दिन पहले पेड़ गिरने से एक बच्चे की हुई थी मौत

    एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित यूनुस कुंडावाला को मलबे से निकालकर फौजिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट (BEST) और नगर निगम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव व साफ-सफाई का काम किया।

    Sanae Playing Santoor (16)

    यह घटना 30 जून को चेंबूर में चलती स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय लड़के की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने की घटना के कुछ दिनों बाद हुई है।

    पुणे में दीवार गिरने से दो मजदूर घायल

    वहीं, पिंपरी-चिंचवड़ की एक रिहायशी कॉलोनी में एक ढांचा गिरने से दो लोग घायल हो गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है।

    Pune Wall Collapse

    फायर विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई। जब हम यहां पहुंचे तो देखा कि सुरक्षा दीवार गिर गई थी। इस घटना में दो मजदूर घायल हो गए। दोनों को अस्पताल भेज दिया गया है। अगर बारिश जारी रही तो हमें आस-पास के घरों को खाली करवाना पड़ सकता है।"

    यह भी पढ़ें: मुंबई में आफत की बारिश: गोवंडी में मकान ढहने से दो लोग घायल, ठाणे और पालघर समेत कई जिलों में आज भी अलर्ट

    खबरें और भी