Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई में दोहरा हत्याकांड, तेज आवाज में गाना बजाने के विवाद में भाई और भतीजे की हत्या

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 02:00 AM (IST)

    मुंबई में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद में गुरुवार सुबह दो आरोपितों ने अपने ही भाई और भतीजे की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। परिवार के दो अ ...और पढ़ें

    मुंबई में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद में भाई और भतीजे को मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)

    मुंबई में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद में भाई और भतीजे को मार डाला (सांकेतिक तस्वीर)

    HighLights

    1. अपराध स्थल से कुछ सामान भी जब्त किया गया है

    2. फोरेंसिक टीम भी जांच में सहायता कर रही है

    पीटीआई, मुंबई। मुंबई में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद में गुरुवार सुबह दो आरोपितों ने अपने ही भाई और भतीजे की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

    पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुनील विश्वकर्मा ने कथित तौर पर तेज़ आवाज में गीत बजाया, जिस पर उसके भाइयों सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा ने आपत्ति की।

    सुनील की भाइयों से बहस शुरू हो गई और यह झगड़े में बदल गई। इस दौरान सुरेंद्र और सूरज ने कथित तौर पर सुनील और उनके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों से हमला किया।

    सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके 14 वर्षीय बेटे, श्लोक ने अस्पताल ले जाते समय चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

    सुनील की पत्नी और छोटे बेटे को गंभीर चोटें आईं। उनका इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने सुरेंद्र और सूरज को हिरासत में लिया है।

    उनसे पूछताछ की जा रही है। अपराध स्थल से कुछ सामान भी जब्त किया गया है। फोरेंसिक टीम भी जांच में सहायता कर रही है।