Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Modi Cabinet: शाह, शिवराज, सिंधिया और पाटिल सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले शीर्ष मंत्रियों में शामिल, तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

    By Agency Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 10 Jun 2024 06:00 AM (IST)

    अमित शाह शिवराज सिंह चौहान ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीआर पाटिल ऐसे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में शामिल हैं जिन्होंने लोकसभा चुनाव में बड़े वोटों के ...और पढ़ें

    सीआर पाटिल ने 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। (फोटो, एक्स)
    सीआर पाटिल ने 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। (फोटो, एक्स)

    HighLights

    1. शिवराज चौहान ने विदिशा से 8.21 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की
    2. सीआर पाटिल ने 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

    पीटीआई, नई दिल्ली। अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीआर पाटिल ऐसे नवनियुक्त कैबिनेट मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने लोकसभा चुनाव में बड़े वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

    मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा से 8.21 लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल की। अमित शाह गांधीनगर से 7.44 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीते। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना से 5.40 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की।

    सीआर पाटिल ने 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की

    वहीं, गुजरात के नवसारी से भाजपा के सीआर पाटिल ने 7.73 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। सबसे अधिक वोटों के अंतर से जीत का पिछला रिकॉर्ड भाजपा के ही प्रीतम मुंडे के नाम था। उन्होंने 2014 में महाराष्ट्र के बीड से 6.96 लाख से अधिक वोटों से उप चुनाव जीता था।

    ये भी पढ़ें: Odisha CM: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री? राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव करेंगे तय; BJP ने पर्यवेक्षक नियुक्त किया