मुंबई में बारिश का कहर: 17 उड़ानें रद, 200 से ज्यादा फ्लाइट लेट; जमीन से आसमान तक यातायात ठप
मुंबई में मूसलाधार बारिश के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 17 उड़ानें रद्द हुई और 200 से ज्यादा विमान लेट रही। रनवे पर पानी भरने और ...और पढ़ें
HighLights
मुंबई एयरपोर्ट पर 17 उड़ानें रद्द, 217 विलंबित हुईं।
रनवे पर पानी भरने और खराब विजिबिलिटी से उड़ानें प्रभावित।
इंडिगो, आकासा एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस समय कुदरत के कहर झेल रहा है। आसमान से लगातार बरस रही मूसलाधार बारिश ने मायानगरी की रफ्तार पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। इतना ही नहीं इस तेज बारिश के चलते पूरा शहर जलमग्न हो चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है।
हालांकि यह संकट केवल सड़कों तक सीमित नहीं है, जमीन पर जहां रेल और गाड़ियों के पहिए थम गए हैं, वहीं आसमान में भी विमान सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। रनवे पर पानी भरने और खराब विजिबिलिटी के कारण सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हैं। हालात को देखते हुए इंडिगो और आकासा एयरलाइंस समेत कई बड़ी विमान कंपनियों ने यात्रियों के लिए जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है।
मुंबई एयरपोर्ट का कैसा हाल?
मौसम के इस खराब मिजाज के कारण मुंबई के 'छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट' पर आज सुबह 11:30 बजे तक कम से कम 17 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 200 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और पुणे समेत आस-पास के इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है।
एयरपोर्ट और उड़ानों की ताजा स्थिति
बता दें कि भारी बारिश और बादलों के डेरे के कारण विमानों की उड़ानों पर ब्रेक लग गया है। रनवे के आस-पास पानी भरने, तेज हवाएं चलने और विजिबिलिटी अचानक कम होने से विमानों को उतारने और उड़ाने में भारी दिक्कत आ रही है।
खबरें और भी
एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा है और लोग परेशान हो रहे हैं। हालांकि, उनकी मदद के लिए ग्राउंड स्टाफ और कस्टमर सर्विस डेस्क पूरी तरह तैनात हैं ताकि यात्रियों को दूसरे रूट की टिकट या ठहरने की व्यवस्था दी जा सके।
एयरलाइंस कंपनियों ने जारी की चेतावनी
दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोशल मीडिया पर यात्रियों को सावधान करते हुए कहा कि भारी बारिश के कारण मुंबई और पुणे आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हम सलाह देते हैं कि घर से निकलने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें। साथ ही, एयरपोर्ट आने के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि रास्तों पर भारी ट्रैफिक जाम है।
इंडिगो के अलावा आकासा एयर और स्पाइसजेट जैसी कंपनियों ने भी ऐसी ही चेतावनी जारी की है कि खराब मौसम का असर दूसरे शहरों के कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भी पड़ सकता है।
सड़कों पर समंदर, एयरपोर्ट पहुंचना हुआ मुश्किल
गौरतलब है कि मुश्किलें सिर्फ एयरपोर्ट के अंदर नहीं, बल्कि बाहर भी हैं। मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एयरपोर्ट जाने वाली मुख्य सड़कों पर पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार थम गई है और कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी फ्लाइट छूटने के डर से बचने के लिए घर से कम से कम 1 से 2 घंटे का एक्स्ट्रा समय (बफर टाइम) लेकर निकलें, ताकि वे समय पर चेक-इन कर सकें।