विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के नामों की हुई घोषणा, जानिए यूपी-बिहार और पंजाब के किन टीचर्स को मिला अवॉर्ड?

Updated: Fri, 21 Aug 2026 09:35 PM (IST)

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के नामों की घोषणा हो गई है, जिसमें देश के ज्यादातर राज्यों से शिक्षकों का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की हुई घोषणा

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की हुई घोषणा

HighLights

  1. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के नामों की घोषणा की गई।

  2. उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को सर्वाधिक तीन पुरस्कार मिले।

  3. देश के कई राज्यों से उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के नामों की घोषणा हो गई है। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता में योगदान के लिए 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 देने की घोषणा की है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी सूची में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, सैनिक स्कूल, आदर्श आदिवासी स्कूल और पीएम श्री स्कूल जैसे संस्थानों के शिक्षक शामिल हैं।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की सूची में सबसे ज्यादा अवॉर्ड उत्तर प्रदेश के शिक्षकों को मिले हैं। इस राज्य में तीन शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश से डॉ. रेनू त्रिपाठी, डॉ. इफ्तिखार खान और शालिनी कुशवाहा को अवॉर्ड दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार से दो-दो शिक्षकों के नाम अवॉर्ड लिस्ट में हैं।

48 शिक्षकों को मिला अवॉर्ड

पुरस्कार के लिए चयनित लोगों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह से जे. प्रकाश राव, आंध्र प्रदेश से राजेश कौलुरी, अरुणाचल प्रदेश से याकू टेम, असम से राजेश बोरदोलोई, दिल्ली से सुमन गोयल और जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत एकलव्य माडल आवासीय स्कूलों से जफर आलम शामिल हैं।

अन्य पुरस्कार विजेताओं में गोवा से महादेव हनमंत शिंदे, गुजरात से नितिन कुमार महेंद्रकुमार पाठक, हरियाणा से अनिल कौशिक, हिमाचल प्रदेश से मंजरी वी. महाजन, जम्मू-कश्मीर से मोहम्मद अयाज रैना और मध्य प्रदेश से अर्चना शुक्ला शामिल हैं। इस सूची में महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और लद्दाख जैसे क्षेत्रों के शिक्षक भी शामिल हैं।

मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के खास योगदान को मान्यता देना और उन लोगों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता व समर्पण से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाया है।


National Teachers Award

National Teachers Award (1)

National Teachers Award (2)

National Teachers Award (3)

यह भी पढ़ें- शंख-अल हिंद और फ्लाईएक्सप्रेस एयरलाइंस की अब तक क्यों नहीं हुई शुरुआत, एविएशन बाजार को कैसे मिलेगा बूस्ट?