विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहां है जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबी? हिमंत बिस्वा ने सीएम पटनायक से पूछे कई सवाल; पांडियन पर लगाया यह गंभीर आरोप

Published: Thu, 30 May 2024 08:09 PM (IST)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को वीके पांडियन को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवीन ...और पढ़ें

हिमंत बिस्वा ने सीएम पटनायक से पूछे कई सवाल। फाइल फोटो।
हिमंत बिस्वा ने सीएम पटनायक से पूछे कई सवाल। फाइल फोटो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को वीके पांडियन को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नवीन बाबू के उत्तराधिकारी पांडियन ने ओडिशा को चलाने के लिए पहले से ही पिछले दरवाजे से प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पांडियन के पास मुख्यमंत्री और नवीन निवास पर उनका कंट्रोल है।

साक्षात्कार ने खड़े किए प्रश्न

सीएम सरमा ने कहा कि मैंने सीएम नवीन बाबू का एक साक्षात्कार देखा है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सीएम पटनायक द्वारा दिए गए सवालों के जवाब ने और अधिक प्रश्न खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सवाल किया कि नवीन बाबू यह उत्तर देने में असमर्थ रहे कि उनके साथ उनका माइक थामे हुए या उनके हाथों को नियंत्रित करते हुए पांडियन ही क्यों दिखाई दे रहे हैं।

पांडियन ने पिछले दरवाजा से किया है प्रवेशः सीएम सरमा

सीएम सरमा ने आरोप लगाया कि पांडियन पहले से ही ओडिशा को चलाने के लिए पिछले दरवाजे से मजबूत तरीके से प्रवेश कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री और नवीन निवास पर उनका व्यापक नियंत्रण है। नवीन बाबू ओडिशा के लोगों को यह भरोसा दिलाने में विफल रहे कि यह बदलेगा।

रत्न भंडार की चाबी को लेकर पूछा सवाल

असम के मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाबी गुम होने को लेकर भी सीएम पटनायक से सवाल किया। उन्होंने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री किसी फाइल पर शारीरिक रूप से हस्ताक्षर करते हैं या पांडियन अपने डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महाप्रभु के रत्न भंडार की चाबी कहां है। ये ऐसे कई प्रश्न हैं, जिनका उत्तर नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ेंः 

विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान से पहले PM मोदी की 33 साल पुरानी तस्वीर हो रही वायरल, कश्मीर का निकला कनेक्शन

PM Modi ने शुरू की आध्यात्मिक यात्रा, अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पहुंचे विवेकानंद रॉक मेमोरियल

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।