विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने शुरू की आध्यात्मिक यात्रा, अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पहुंचे विवेकानंद रॉक मेमोरियल

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Thu, 30 May 2024 06:18 PM (IST)

PM Modi Kanyakumari Visit प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी अभियान के समापन के बाद कन्याकुमारी पहुंचे। यहां वह कन्याकुमारी के प्रतिष्ठित ...और पढ़ें

देशभर में 200 से अधिक रैलियां और रोड शो करने के बाद PM Modi पहुंचे कन्याकुमारी। फोटोः एएनआई।
देशभर में 200 से अधिक रैलियां और रोड शो करने के बाद PM Modi पहुंचे कन्याकुमारी। फोटोः एएनआई।

HighLights

  1. कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी
  2. पीएम मोदी 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक करेंगे ध्यान

एजेंसियां, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस रैली को संबोधित करने के साथ ही पीएम मोदी ने अपने लोकसभा चुनाव अभियान का समापन कर दिया। चुनाव आयोग (EC) द्वारा 16 मार्च को जारी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कुल 206 रैलियां और रोड शो जैसे जनसंपर्क कार्यक्रम किए।

कन्याकुमारी पहुंचे पीएम मोदी

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी अपनी चुनावी अभियान के समापन के बाद कन्याकुमारी पहुंचे। यहां वह कन्याकुमारी के प्रतिष्ठित विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान करेंगे। पीएम मोदी 30 मई की शाम से एक जून की शाम तक ध्यान मंडपम में ध्यान लगाएंगे। ध्यान में जाने से पहले उन्होंने यहां की प्रसिद्ध श्री भगवती अम्मन मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। मालूम हो कि पीएम मोदी भी उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

76 दिनों में किए 206 जनसंपर्क कार्यक्रम 

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 145 रैलियों को संबोधित किया था। इस बार उन्होंने इस आंकड़ें को पार कर लिया। इस बार उनकी चुनावी रैली पिछले साल की 68 दिनों के मुकाबले 76 दिनों की थी। मालूम हो कि जब चुनाव आयोग ने चुनावी कार्याक्रम की घोषणा की थी, उस समय भी पीएम मोदी दक्षिण भारत की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के सभी पांच राज्यों को कवर किया था।

यह भी पढ़ेंः 45 घंटे का प्रवास..., इस मंदिर में पूजा-अर्चना फिर विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान; पढ़ें कन्याकुमारी में PM Modi का पूरा प्लान

देशभर में 200 से अधिक रैलियां और रोड शो करने के बाद PM Modi पहुंचे कन्याकुमारी, प्रसिद्ध अम्मन मंदिर में की पूजा-अर्चना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।