Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'NEET पेपर लीक- एक घोर पाप', पीएम मोदी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का दिया भरोसा

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:37 PM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने नीट पेपर लीक मामले में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ न होने का भरोसा दिया और कड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। ...और पढ़ें

    पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक को बताया घोर पाप (फोटो-पीटीआई)

    पीएम मोदी ने NEET पेपर लीक को बताया घोर पाप (फोटो-पीटीआई)

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया।

    2. लीकप्रूफ परीक्षा प्रणाली और दोषियों को सख्त सजा दिलाने पर जोर।

    3. पेपर लीक को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया, सहयोग की अपील।

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के खिलाफ युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने का भरोसा दिया।

    राजग सांसदों के साथ 'मंगल मिलन' बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने नीट पेपर लीक मामले में की जा रही कड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए केंद्र के साथ-साथ सभी राज्यों को एकजुट होकर लीकप्रूफ परीक्षा का ढांचा खड़ा करने की अपील की।

    साथ ही उन्होंने पेपर लीक मामले में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अच्छे वकीलों से अदालत में पैरवी कराने की जरूरत बताई।

    'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं'

    बैठक की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ज्यादातर मंगलवार को होने के कारण बैठक का नाम 'मंगल मिलन' रखा गया है।

    रिजिजू के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को बताया कि पेपर लीक का मामले सामने आते ही सरकार ने तत्काल कार्रवाई की।

    सीबीआइ की जांच में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही छात्रों का भविष्य को ध्यान में रखते हुए नीट की परीक्षा रद्द कर फिर से कराई गई और समय पर उसके नतीजे भी आ गए।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसे पेपर लीक रोकने के लिए कई सख्त कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को देश के शीर्ष वकीलों की मदद से कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि इस गंभीर अपराध में शामिल लोगों के उदाहरण बन सके और ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

    किरण रिजिजु के अनुसार 'प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की गई है कि कोई भी युवा के भविष्य से खिलवाड़ न करे।'

    रिजिजु के अनुसार प्रधानमंत्री ने यह भी साफ कर दिया कि पेपर लीक को रोकना राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय हित का मुद्दा है। इसके लिए सभी को मिलकर एक पुख्ता व्यवस्था बनानी होगी।

    रिजिजु के अनुसार बैठक के शुरू में नव निर्वाचित राज्यसभा सदस्यों को बधाई दी गई, जिनमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हैं।

    रिजिजू ने कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में देश की उपलब्धियों की जानकारी दी और कई देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के बारे में भी बताया।

    पीएम मोदी ने राजग सांसदों को आश्वस्त किया कि किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें कोई नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

    प्रधानमंत्री के अनुसार किसी भी देश के साथ किए गए किसी भी एफटीए में किसानों का कल्याण सर्वोपरि रहता है और सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि ये समझौते किसानों और देश दोनों के सर्वोत्तम हित में हों।

    यह भी पढ़ें- 'साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े', पीएम मोदी ने यूके का प्रधानमंत्री बनने पर एंडी बर्नहम को दी बधाई