दोबारा होने वाली NEET परीक्षा में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश, 21 जून को होगा एग्जाम
केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने 21 जून को होने वाली नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पाल ...और पढ़ें

दोबारा होने वाली NEET परीक्षा में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश।
HighLights
गृह सचिव ने नीट-यूजी की तैयारियों की समीक्षा की।
सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।
प्रेट्र, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सोमवार को दोबारा होने वाली नीट-यूजी के लिए राज्यों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा में सुरक्षा प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाए। तीन मई को हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद कर दिया गया था, जिससे लाखों अभ्यर्थी निराश हो गए थे। दोबारा परीक्षा 21 जून को होनी है।
गोविंद मोहन ने विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान छात्रों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया गया। गृह सचिव ने निर्देश दिया कि सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन किया जाए और परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित की जाए।
बैठक में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और डाक विभाग के सचिव, सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, बीसीएएस और एनटीए के महानिदेशक तथा रक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से छात्रों की यात्रा आसान बनाने का अनुरोध किया गया। इस पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।