Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    निहाल ने जीता रैपिड इवेंट, महिलाओं में कैटरीना ने मारी बाजी 

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 10:13 PM (IST)

    निहाल सरीन ने टाटा स्टील चेस इंडिया टूर्नामेंट का रैपिड इवेंट जीता। डी गुकेश की जगह खेलने उतरे 21 वर्षीय निहाल ने 6.5 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल क ...और पढ़ें

    निहाल ने जीता इवेंट।

    निहाल ने जीता इवेंट।

    HighLights

    1. निहाल सरीन ने टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड इवेंट जीता।

    2. विश्वनाथन आनंद 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

    3. महिलाओं में कैटरीना लैग्नो ने रैपिड इवेंट में जीत हासिल की।

    राज्य ब्यूरो, कोलकाता। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उनका इसमें खेलना तय नहीं था और अब वे इसके रैपिड इवेंट के विजेता हैं। केरल के 21 साल के निहाल सरीन ने दिखाया कि मिलने वाले मौके का कैसे फायदा उठाया जाता है।

    विश्व चैंपियन डी गुकेश के निजी कारणों से टाटा स्टील चेस इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाने के कारण निहाल को मौका मिला था। उन्होंने नौ गेम में 6.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहकर खिताब जीता।

    तीसरे दिन पिछड़े विश्वनाथन आनंद

    वहीं शुरुआती दो दिन शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद तीसरे दिन पिछड़ गए और 6 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अर्जुन एरिगेसी ने 5 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं में रूस की कैटरीना लैग्नो ने बाजी मारी। निहाल व आनंद छठे राउंड तक 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर थे।

    सातवां गेम खेला ड्रॉ

    शुक्रवार को निहाल ने सातवां गेम आर प्रगनानंद के साथ ड्रॉ खेला, आठवें में वेसली सो को हराया और नौवें व निर्णायक राउंड में आनंद के साथ ड्रा खेला। दूसरी तरफ आनंद ने विदित गुजराती, प्रगनानंद और निहाल तीनों के साथ ड्रा खेला और पिछड़ गए। टूर्नामेंट का ब्लिïट्ज इवेंट शनिवार से शुरू होगा, जिसमें कुल 18 राउंड होंगे।

    यह भी पढ़ें: गर्भवती होने के दौरान ढाका निर्वासित महिला ने बंगाल में बेटे को दिया जन्म, अभिषेक बनर्जी ने दी बधाई

    खबरें और भी