यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भूमि अधिग्रहण को लेकर नितिन गडकरी ने दी चेतावनी, बंद हो सकती है ये परियोजनाएं
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना ...और पढ़ें

पीटीआई, गुवाहाटी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं (National Highway Projects) को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र में एनएच की लंबाई 45 प्रतिशत बढ़ गई है। हालांकि, गडकरी ने यह भी चेतावनी दी कि अधिकारियों को नागालैंड और मेघालय जैसे कुछ पूर्वोत्तर राज्यों में भूमि अधिग्रहण की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि मुद्दों को जल्द ही हल नहीं किया गया तो परियोजनाएं बंद हो सकती हैं। असम में एनएच कार्यों की प्रगति की समीक्षा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गडकरी ने कहा, "पिछले 10 वर्षों में पूर्वोत्तर को 2,89,425 रुपये की परियोजनाएं दी गई हैं। इनमें आगामी चालू और पूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।"
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 2014 में लगभग 10,800 किमी से बढ़कर अब 15,740 किमी हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने असम के लिए दो योजनाओं के तहत 800 करोड़ रुपये की मंजूरी की भी घोषणा की।
यह भी पढ़ें: 'तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ना थोड़ा मुश्किल', CWRC के आदेश के बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दी प्रतिक्रिया