Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नितिन नवीन का निर्विरोध भाजपा अध्यक्ष चुना जाना तय, सिर्फ औपचारिकता बाकी; इस दिन होगी घोषणा

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 08:45 PM (IST)

    बिहार के युवा नेता नितिन नवीन का भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी ...और पढ़ें

    वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष ही अकेले प्रत्याशी मैदान में होंगे

    वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष ही अकेले प्रत्याशी मैदान में होंगे 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार के युवा नेता और पूर्व मंत्री नितिन नवीन भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे, यह तो पहले ही लगभग तय हो चुका था, लेकिन सोमवार को इसकी औपचारिकता भी पूरी हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने से लेकर नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया इसी दिन पूरी होगी। चूंकि इस पद के लिए वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष ही अकेले प्रत्याशी मैदान में होंगे और ऐसे में वोटिंग की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी और नवीन को भाजपा अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।

    nitin nabin bjp

    भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मंगलवार को नितिन नवीन निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्थान ले लेंगे। भाजपा के नए अध्यक्ष के लिए महीनों से चल रही अटकलों को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के विराम देते हुए ऐसा कदम उठाया कि सभी हैरत में पड़े रह गए। पार्टी ने बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री का दायित्व संभाल रहे मात्र पांच बार के विधायक 45 वर्षीय नितिन नवीन को अचानक 14 दिसंबर, 2025 को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया।

    विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी

    इसके साथ ही यह माना जाने लगा कि पार्टी इन्हें ही स्थायी अध्यक्ष बनाते हुए भविष्य के लिए पार्टी संगठन को युवा ऊर्जा से लैस करना चाहता है। नितिन नवीन को यह दायित्व ऐसे समय में मिलने जा रहा है, जब उनके सामने बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव हैं। इनमें बंगाल, असम और तमिलनाडु का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण भी है। निस्संदेह अपने दायित्व और चुनौतियों को समझते हुए नितिन नवीन ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में ही इन राज्यों में दौरा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी सक्रियता बढ़ा दी।

    nitin nabin bjp national president

    अब पार्टी का चुनावी प्रदर्शन उनके रणनीतिक कौशल से जोड़कर देखा जाएगा। यह सब लगभग तय है, लेकिन पार्टी संविधान के अनुरूप चुनावी प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं। चुनाव की अधिसूचना 16 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग अफसर के. लक्ष्मण की ओर से जारी की गई। इसके तहत 19 जनवरी यानी सोमवार को दोपहर दो से शाम चार बजे तक नामांकन, चार से पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और शाम पांच से छह बजे के बीच नामांकन वापस लेने का समय निर्धारित है।

    खबरें और भी

    इसके बाद शाम 6.30 बजे चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन के संबंध में प्रेस वक्तव्य जारी किया जाएगा। यदि मतदान आवश्यक हो तो उसके लिए मंगलवार को प्रात: 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि, इसकी संभावना न के बराबर है और नामांकन की प्रक्रिया पूरी होते ही अकेले प्रत्याशी के रूप में नितिन नवीन का सोमवार निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।

    यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की ताजपोशी: पीएम मोदी, अमित शाह और राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद