Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेलंगाना में अब 'TS' नहीं 'TG' से शुरू होगी गाड़ियों की नंबर प्लेट, केंद्र सरकार की मिली मंजूरी

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:00 AM (IST)

    तेलंगाना में वाहन पंजीकरण नंबर प्लेटों के लिए नए उपसर्ग को मंजूरी मिल गई है। अब तेलंगाना की गाड़ियों के नंबर प्लेट पर टीएस (TS) की जगह (TG) लिखा होगा। ...और पढ़ें

    तेलंगाना में वाहन पंजीकरण नंबर प्लेटों के लिए 'टीएस' की जगह 'टीजी' उपसर्ग को मंजूरी मिली।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    तेलंगाना में वाहन पंजीकरण नंबर प्लेटों के लिए 'टीएस' की जगह 'टीजी' उपसर्ग को मंजूरी मिली।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    एएनआई,नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने तेलंगाना में वाहन पंजीकरण नंबर प्लेटों के लिए 'टीएस' की जगह 'टीजी' उपसर्ग को मंजूरी दे दी है। तेलंगाना में वाहन पंजीकरण नंबर प्लेटों के लिए नए उपसर्ग को मंजूरी मिल गई है। अब तेलंगाना की गाड़ियों के नंबर प्लेट पर टीएस (TS) की जगह (TG) लिखा होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में मंगलवार को गजट अधिसूचना जारी की।

    रेवंत रेड्डी ने चुनावी प्रचार में उठाया था एबरेविएशन बदलने का मुद्दा

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने तुरंत यानी 12 मार्च, 2024 को एक गजट अधिसूचना जारी की। इस बदलाव का उद्देश्य नियामक स्पष्टता और प्रभावशीलता को बढ़ाना है। साल 2014 में तेलंगाना को एक अलग राज्य का दर्जा दिया गया था। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनकी सरकार बनते ही टीएस एबरेविएशन को बदल दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Election 2024: मतुआ की मुराद हुई पूरी, बंगाल में दिखेगा CAA का असर; लोकसभा की पांच सीटों पर निर्णायक भूमिका में है यह समुदाय