Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Operation Ajay: युद्ध के बीच 'ऑपरेशन अजय' की पहली फ्लाइट पहुंची दिल्ली, इजरायल से 212 नागरिक सुरक्षित लौटे भारत

    By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय नागरिकों की पहली फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित लाया गया ...और पढ़ें

    इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों की पहली फ्लाइट पहुंची दिल्ली। (फोटो- एएनआई)
    इजरायल से 212 भारतीय नागरिकों की पहली फ्लाइट पहुंची दिल्ली। (फोटो- एएनआई)

    HighLights

    1. तेल अवीव से चार्टर्ड फ्लाइट ने रात करीब एक बजे भरी थी उड़ान।
    2. हालात बिगड़ने पर सभी 18 हजार भारतीयों की होगी वतन वापसी।

    एएनआई, नई दिल्ली। ऑपरेशन अजय के तहत भारतीय नागरिकों की पहली फ्लाइट शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरीं। पहली फ्लाइट में 212 भारतीयों को इजरायल से सुरक्षित लाया गया है। 

    केंद्रीय मंत्री ने भारतीयों का किया स्वागत

    केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने इजरायल से लौटे भारतीयों का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसी भी भारतीय को कभी नहीं छोड़ेगी। हमारी सरकार, हमारे प्रधानमंत्री उनकी रक्षा करने, उन्हें सुरक्षित घर वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    चंद्रशेखर ने विदेश मंत्रालय को दिया धन्यवाद

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और उनकी टीम के आभारी हैं। साथ ही उन्होंने विदेश मंत्रालय, एयर इंडिया की इस उड़ान के चालक दल को इसे संभव बनाने के लिए, लोगों को सुरक्षित भारत लाने के लिए आभार जताया।

    यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल के समर्थन में आया हॉलीवुड, हमास हमले को बताया बर्बर कृत्य; पत्र लिखकर की निंदा

    सुरक्षित भारत लौटने पर क्या बोले लोग?

    इजरायल से दिल्ली लौटे एक नागरिक सीमा बलसारा ने कहा, मैं एयर इंडिया की ओर से तेल अवीव में एयरपोर्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी, मैं वहां पर पिछले 10 महीने से थी, वहां से हमें बाहर निकाला गया। पिछले 4-5 दिनों से वहां की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हमने उस स्थिति का सामना किया और अब हम यहां हैं। मेरा परिवार भारत में ही रहता है, मैं वहां (तेल अवीव) रह रही थी।

    ऑपरेशन अजय के तहत भारत लौटे एक अन्य नागरिक ने कहा कि इजरायल में युद्ध शुरू होने के बाद हमें भारत से हमारे परिवार और दोस्तों के फोन आने लगे थे, सभी हमारे लिए चिंतित थे। उन्होंने कहा, मैं हमारे लिए इस ऑपरेशन के इजरायल से भारत सुरक्षित लाए जाने पर भारत सरकार और भारत के विदेश मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः Report: दो साल से चल रही थी इजरायल पर हमास के हमले की तैयारी, पांच से कम लोगों को थी इसकी जानकारी

    क्या है ऑपरेशन अजय?

    बता दें कि ऑपरेशन अजय के तहत युद्ध के बीच इजरायल में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत गुरुवार देर रात से हुई। इसके तहत भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।