यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Vande Bharat Train: वंदे भारत ट्रेनों ने नया रिकॉर्ड किया कायम, अब तक इतने करोड़ लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया
वंदे भारत ट्रेनों ने इस वर्ष 31 मार्च तक दो करोड़ से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। रेलवे ने सोमवार को अपनी स्थापना के 171 वर्ष पूरे हो ...और पढ़ें

HighLights
- 2019 में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेनों से दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने यात्रा की
- रेलवे ने अपनी स्थापना के 171 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया।
पीटीआई, नई दिल्ली। देश की पहली सेमी-हाई स्पीड रेल सेवा वंदे भारत ट्रेनों ने इस वर्ष 31 मार्च तक दो करोड़ से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। 15 फरवरी, 2019 को दिल्ली और वाराणसी के बीच दो ट्रेनों के पहले सेट को हरी झंडी दिखाई गई थी।
रेलवे ने मनाया वर्षगांठ
रेलवे ने सोमवार को अपनी स्थापना के 171 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। इस दिन 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच पहली ट्रेन चली थी। अधिकारियों ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रेलवे की यात्रा शानदार रही है। इसने देश के लगभग हर कोने तक पहुंचने के लिए अपने नेटवर्क का सफलतापूर्वक विस्तार किया है और वंदे भारत नेटवर्क आधुनिकीकरण की एक नई पहचान बन गई है।
पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर
रेलवे के अनुसार, पांच वर्ष पहले एक रूट पर दो ट्रेनों से शुरू होकर आज 102 वंदे भारत ट्रेनें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 284 जिलों को छूती हुईं 100 मार्गों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में वंदे भारत ट्रेनों द्वारा तय की गई दूरी पृथ्वी के 310 चक्कर लगाने के बराबर है।