विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratan Tata: भारत पर अपनी छाप छोड़ गए पद्म विभूषण रतन टाटा, पढ़ें कैसा रहा देश का बड़ा उद्योगपति बनने का सफर

Published: Thu, 10 Oct 2024 12:27 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2024 04:08 AM (IST)

देश के बड़े उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का स्‍वर्गवास हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ...और पढ़ें

देश के बड़े उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का स्‍वर्गवास हो गया। फाइल फोटो
देश के बड़े उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का स्‍वर्गवास हो गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुका है
  2. 1991 में रतन टाटा ने टाटा संस और टाटा ग्रुप का अध्‍यक्ष पद संभाला
  3. 28 दिसंबर 1937 को गुजरात के सूरत में हुआ था जन्म

 जागरण डेस्क, नई दिल्ली। देश के बड़े उद्योगपति पद्म विभूषण रतन टाटा का स्‍वर्गवास हो गया। उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि, मंगलवार दोपहर रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि वह ठीक हैं और पोस्ट में लिखा था कि वो अस्पताल में रुटीन चैकअप के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि मेरी चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद, लेकिन मैं एक दम ठीक हूं। चिंता की कोई बात नहीं है।

28 दिसंबर 1937 को हुआ था जन्म

देश की जानी मानी हस्ती रतन टाटा को भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) से भी सम्मानित किए जा चुका है। रतन टाटा का जन्म ब्रिटिश राज के दौरान बॉम्बे (अब मुंबई) में 28 दिसंबर 1937 को एक पारसी परिवार में हुआ था।

वे नवल टाटा के पुत्र थे , जो सूरत में पैदा हुए थे। उनके माता-पिता का नाम नवल टाटा और सूनी कमिसारीट था। जब रतन टाटा 10 साल के थे, तब वे अपने माता पिता से अलग हो गए थे। उसके बाद उन्हें जेएन पेटिट पारसी अनाथालय के माध्यम से उनकी दादी नवाजबाई टाटा ने औपचारिक रूप से गोद ले लिया था। रतन टाटा का पालन-पोषण उनके सौतेले भाई नोएल टाटा (नवल टाटा और सिमोन टाटा के बेटे) के साथ हुआ।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

रतन टाटा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल से की। यहां से उन्होंने 8वीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद, आगे की पढ़ाई के लिए वे मुंबई में कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और शिमला में बिशप कॉटन स्कूल गए। इसके बाद रिवरडेल कंट्री स्कूल, न्यूयॉर्क शहर में शिक्षा प्राप्त की है। वे कॉर्नेल विश्वविद्यालय और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के पूर्व छात्र हैं।

1991 में रतन टाटा ने टाटा संस और टाटा ग्रुप का अध्‍यक्ष पद संभाला

1991 में रतन टाटा ने टाटा संस और टाटा ग्रुप का अध्‍यक्ष पद संभाला। उन्‍होंने 21 वर्षों तक टाटा समूह का नेतृत्व किया और इसे बुलंदियों पर पहुंचाया। उनके नेतृत्‍व में टेटली टी, जगुआर लैंड रोवर और कोरस का अधिग्रहण किया गया। उनकी देखरेख में टाटा ग्रुप 100 से अधिक देशों में फैल गया। टाटा नैनो कार भी रतन टाटा की ही अवधारणा थी।

यह भी पढ़ें- रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे; 2 दिन पहले कहा था- 'ठीक हूं, चिंता की बात नहीं'

रतन टाटा ने कभी नहीं की शादी

रतन टाटा ने 2011 में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि मैं चार बार शादी करने के करीब पहुंचा, लेकिन हर बार डर के कारण या किसी न किसी कारण से मैं पीछे हट गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स में काम करते समय उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था और उन्हें भारत लौटना पड़ा क्योंकि उनके परिवार का कोई सदस्य बीमार था। लड़की के माता-पिता ने उसे भारत जाने की अनुमति नहीं दी। कहा जाता है शायद वह इसी कारण आज तक अविवाहित हैं।

यह भी पढ़ें- नहीं रहे रतन टाटा, पीएम मोदी बोले- दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।