Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पाकिस्तान डूबता जहाज, कश्मीरी उसकी सवारी नहीं करेंगे: कल्बे सादिक

    By Sachin BajpaiEdited By:
    Updated: Sun, 24 Jul 2016 02:38 PM (IST)

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान डूबता जहाज है, कश्मीरी उसकी सवारी नहीं करेंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    वाराणसी (जेएनएन) । मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के उपाध्यक्ष कल्बे सादिक ने रविवार को कहा कि कश्मीर में पैलेट गन के प्रयोग के सख्त खिलाफ हूं। इसरायल जैसा जालिम राष्ट्र भी इसका इस्तेमाल नहीं करता। उन्होंने कहा कि कश्मीर के युवाओं की बात भी सुनी जानी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान डूबता जहाज है, कश्मीरी उसकी सवारी नहीं करेंगे। तीन तलाक के मसले पर उन्होंने कहा कि उलमा को बिना पब्लिक के दबाव में आए कुरान की रोशनी में सही बात लोगों तक पहुंचानी होगी। निकाह जितना आसान है, तलाक उतना ही मुश्किल। कल्बे सादिक ने कहा कि देश की समस्या न हिंदू हैं और न मुस्लिम। असल समस्या गरीबी, अशिक्षा व आपसी टकराव है। नेताओं की बदजुबानी पर उन्होंने कहा कि ये बेहद शर्मनाक है। गलती जनता की है जो इस प्रकार की बयानबाजी करने वालों के खिलाफ खड़ी नहीं होती।

    किसी सूरत में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं होने दिया जाएगा लागू

    मिला क्या यह नहीं, दिया क्या यह देखें मुसलमान : कल्बे सादिक