विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्टूबर तक पाकिस्तान ने 369 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Wed, 16 Nov 2016 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 16 Nov 2016 07:21 PM (IST)

अहीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस साल पहले नौ महीने में आतंकियों की घुसपैठ में तिगुना वृद्धि हुई। सितंबर 2016 तक पाकिस्तान से 105 आतंकी भारत में घुस आए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, प्रेट्र । इस साल के पहले दस महीने में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में 369 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि दो नवंबर तक पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 210 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जबकि नियंत्रण रेखा पर 159 बार इस तरह की घटनाएं हुईं। उन्होंने कहा कि 2015 में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 253 और नियंत्रण रेखा पर 152 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

105 आतंकियों ने की घुसपैठ

अहीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इस साल पहले नौ महीने में आतंकियों की घुसपैठ में तिगुना वृद्धि हुई। सितंबर 2016 तक पाकिस्तान से 105 आतंकी भारत में घुस आए। इस दौरान सीमा पार से घुसपैठ के 201 प्रयास विफल किए गए। सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे 24 आतंकियों को ढेर कर दिया। जबकि 2015 में सीमा पार से केवल 33 आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कर पाए थे।

सीमा पर पाकिस्तान की भारी गोलाबारी, एक सैनिक समेत दो घायल

तीन आतंकी जाकिर नाइक प्रशंसक

अहीर ने लिखित जवाब में बताया कि एक जुलाई को ढाका में आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकी इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आइआरएफ) के संस्थापक जाकिर नाइक के प्रशंसक थे। उन्होंने कहा कि आइआरएफ को शैक्षिक और सामाजिक कार्य की अनुमति दी गई लेकिन वह अन्य गतिविधियों में भी शामिल है। सरकार ने मंगलवार को आइआरएफ पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

एनसीटीसी ठंडे बस्ते में

अहीर ने कहा कि पूर्व की संप्रग सरकार के राष्ट्रीय आतंकरोधी केंद्र (एनसीटीसी) के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कुछ राज्यों ने इसके ढांचे और कार्य प्रणाली को लेकर चिंता जताई थी।

देश में अवैध रूप से रह रहे दो करोड़ बांग्लादेशी

गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि करीब दो करोड़ बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने लिखित जवाब में कहा कि रिपोर्ट है कि बांग्लादेशी नागरिकों ने बगैर किसी यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश किया है। चूंकि ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों का प्रवेश चोरी-छिपे हुआ है, इसलिए इस संबंध में सही आंकड़ा मिल पाना संभव नहीं है।

रिजिजू ने कहा कि अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों को देश से बाहर भेजना लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि सत्ता में आने पर बांग्लादेशियों को उनके देश भेज दिया जाएगा।

पाक ने अखनूर के पल्लनवाला में फिर की गोलाबारी, तीन जवान घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।