'पापा आपको गर्व से देख रहे होंगे', मां की आत्मकथा पर राहुल-प्रियंका का इमोशनल नोट
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' इस साल नवंबर में प्रकाशित होगी।
-1787222265361_m.webp)
सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' नवंबर में आएगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' इस साल नवंबर में प्रकाशित होने जा रही है।इस मौके पर उनके बेटे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मां सोनिया के लिए भावुक मैसेज लिखा है। ये संदेश उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आया है।
राहुल और प्रियंका, दोनों ने अपने माता-पिता के रिश्ते और सोनिया गांधी द्वारा सालों तक झेले गए निजी नुकसानों को याद किया। राहुल ने अपनी मां को 'मामा' कहकर संबोधित करते हुए 35 साल से भी पहले अपने माता-पिता को एक साथ देखने का ज़िक्र किया। 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी की जिंदगी के बारे में बात की।
पापा आपको गर्व से एख रहे होंगे: राहुल
राहुल ने X पर लिखा, 'मामा, मैंने आपको और पापा को आखिरी बार 35 साल से भी पहले एक साथ देखा था। जिस दिन पापा चले गए, उसके बाद से मैंने आपको जिंदगी की हर मुश्किल का सामना कभी न खत्म होने वाले साहस और गरिमा के साथ करते देखा है।'
उन्होंने आगे कहा, 'सिर्फ प्रियंका और मुझे ही असल में पता है कि आपने किन हालतों का सामना किया और पापा के बाद आपकी जिंदगी सच में कितनी मुश्किल थी।'
राहुल ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि सोनिया गांधी ने अपनी कहानी बताने का फैसला किया, जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर ही रखा है।
उन्होंने लिखा, 'मुझे खुशी और गर्व है कि आपकी कहानी 'Belonging: A Journey of Love' को आखिरकार वे लाखों लोग पढ़ेंगे जो आपसे प्यार करते हैं। मैं जानता हूं कि आप जैसी निजी जिंदगी पसंद करने वाली इंसान के लिए अपनी खूबसूरत कहानी दुनिया को बताना कितना मुश्किल था।'
राजीव गांधी की जयंती का जिक्र करते हुए राहुल ने नोट के आखिर में कहा, 'आज, पापा के जन्मदिन पर, मैं पापा को मुस्कुराते हुए और अपनी खूबसूरत सोनिया को गर्व से देखते हुए महसूस कर सकता हूं।'

माता-पिता के रिश्ते पर प्रियंका का नोट
प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी एक निजी संदेश शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते को अपने समय की सबसे बेहतरीन प्रेम कहानियों में से एक बताया। उन्होंने लिखा, 'आज मेरे पिता के जन्मदिन पर, मुझे लगता है कि उन्हें मेरी मां पर बहुत गर्व होता कि उन्होंने इतनी ईमानदारी और दिल से अपनी कहानी लिखी है।'
प्रियंका ने कहा कि उन्हें उनके रिश्ते को करीब से देखने का सौभाग्य मिला है और उन्हें उम्मीद है कि इस किताब के ज़रिए पाठक सोनिया गांधी को उनकी राजनीतिक छवि से हटकर असल रूप में जान पाएंगे। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए, यह हमारे दौर की सबसे बेहतरीन प्रेम कहानियों में से एक है।
मुझे इसे करीब से देखने का सौभाग्य मिला है और मुझे खुशी है कि इस किताब के ज़रिए हर कोई मेरी माँ को असल रूप में जान पाएगा एक बहादुर, वफादार और दयालु महिला, जो ज़रूरत पड़ने पर बहुत सख्त भी हो सकती हैं और जब चाहें तो बहुत मज़ेदार भी।'

कब प्रकाशित होगी सोनिया की किताब?
सोनिया गांधी की किताब नवंबर में रिलीज होगी। प्रकाशक अल्फ्रेड ए।नॉफ ने इस हफ्ते की शुरुआत में घोषणा की कि सोनिया गांधी की किताब 'बिनालॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ़ लव' 10 नवंबर को प्रकाशित होगी।
यह संस्मरण युद्ध के बाद के इटली में उनके बचपन और कैम्ब्रिज में रहने के दौरान राजीव गांधी के साथ उनके रोमांस से लेकर भारत में उनके जीवन और बाद में उनके जीवन को बदलने वाली निजी त्रासदियों तक के उनके सफर को बयां करता है।
कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहीं 79 वर्षीय सोनिया गांधी के इस किताब में अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और अपने पति राजीव गांधी की हत्याओं के बारे में भी बात करने की उम्मीद है। किताब के कवर पर सोनिया गांधी की जवानी के दिनों की एक ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीर है।
इटली में जन्मीं सोनिया गांधी 1965 में कैम्ब्रिज में 19 साल की छात्रा थीं, जब उनकी मुलाकात राजीव गांधी से हुई। दोनों ने 25 फरवरी, 1968 को शादी की। यह संस्मरण 10 नवंबर, 2026 को रिलीज़ होने वाला है।
यह भी पढ़ें- केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ राहुल गांधी ने खोला मोर्चा, बुंदेलखंड के लिए क्यों अहम?
यह भी पढ़ें- 'तरीका बदला है, मकसद नहीं'; BJP से इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को लेकर की भविष्यवाणी
