विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तरीका बदला है, मकसद नहीं'; BJP से इस्तीफे के बाद शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को लेकर की भविष्यवाणी

Updated: Thu, 20 Aug 2026 11:43 AM (IST)

भाजपा से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने दावा किया है कि राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को लेकर की भविष्यवाणी (फाइल फोटो)

शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को लेकर की भविष्यवाणी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद राहुल गांधी पर साधा निशाना।

  2. दावा किया कि राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन पाएंगे।

  3. राजीव गांधी को पीएम मोदी की जीत का श्रेय दिया, वित्तीय कारणों से इस्तीफा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के बाद शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। पूनावाला ने दावा किया है कि जब तक वे जीवित हैं, राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री कभी नहीं बन सकते।

दरअसल, शहजाद पूनावाला ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत लगभग 2008 में कांग्रेस के स्वयंसेवक के रूप में की थी, जब वह अभी भी एक छात्र थे। कांग्रेस से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले पूनावाला ने राहुल गांधी के साथ-साथ उनके पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर भी निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश को राहुल गांधी जैसा नेता दिया, जिनकी वजह से नरेंद्र मोदी लगातार चुनाव जीत रहे हैं और 2029 में भी प्रधानमंत्री बनेंगे।

शहजाद पूनावाला ने X पर लिखा, "तरीका बदला है , मकसद नहीं। जब तक मैं जीवित हूं, राहुल गांधी कभी भारत के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।"

राजीव गांधी का मैं सदा ऋणी रहूंगा- शहजाद पूनावाला

पूनावाला ने राहुल गांधी के पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा, “ राजीव गांधी का मैं सदा ऋणी रहूंगा। उन्होंने हमें राहुल गांधी दिया, जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014, 2019, 2024 में प्रधानमंत्री बनें और इंशाल्लाह 2029 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। इसलिए राजीव गांधी, मेरी तरह ही, पीएम मोदी के सबसे बड़े समर्थक हैं।"

एक अन्य पोस्ट में, पूनावाला ने राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए लिखा, "अब कोई फिल्टर नहीं -राहुल गांधी तैयार रहें"

शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा क्यों दिया?

गौरतलब है कि पूनावाला ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनावाला ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दूसरी बार अपना इस्तीफा सौंप दिया और उनसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया। अपने इस्तीफा में उन्होंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नए रास्ते तलाशने की जरूरत है क्योंकि उनकी मौजूदा नौकरी से उन्हें आय प्राप्त नहीं हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'किराया भरना है...', शहजाद पूनावाला ने बताई BJP से इस्तीफा देने की वजह; कांग्रेस में शामिल होने के लिए रखी शर्त

यह भी पढ़ें- 'मैं पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं', शहजाद पूनावाला ने बीजेपी से किया इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध