विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीएम मोदी ने सीएम केजरीवाल से पूछा, आपकी खांसी कैसी है?

By anand rajEdited By:
Updated: Mon, 30 Mar 2015 07:41 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भले कितनी चुनावी तनातनी रही हो, लेकिन सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न और पद्म पुरस्कार समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने बड़प्पन दिखाते हुए खुद पहल की और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी सेहत के बारे में पूछा। जवाब में केजरीवाल ने

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भले कितनी चुनावी तनातनी रही हो, लेकिन सोमवार को राष्ट्रपति भवन में भारत रत्न और पद्म पुरस्कार समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने बड़प्पन दिखाते हुए खुद पहल की और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी सेहत के बारे में पूछा। जवाब में केजरीवाल ने उन्हें सर के संबोधन के साथ अपनी खैरियत की सूचना दी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस के एक समारोह में मोदी ने उन्हें बेंगलुरु के एक प्राकृतिक चिकित्सक से अपनी खांसी का इलाज कराने की सलाह दी थी। तब केजरीवाल दस दिन के लिए प्राकृतिक चिकित्सा के लिए गए थे। हालांकि केजरीवाल ने दूसरे डाक्टर से इलाज कराया था।

आम आदमी पार्टी में शीर्ष नेतृृत्व को लेकर मची कलह के बाद सोमवार को पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टी में सब ठीक-ठाक है।

कार्यक्रम से लौटते हुए केजरीवाल ने पत्रकारों के सामने दावा किया कि पार्टी में अब कोई दिक्कत नहीं है। सबकुछ ठीक-ठाक हो गया है। बता दें कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रशांत भूषण को पार्टी की राष्ट्रीय अनुशासन कमेटी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

ये भी पढ़ेंः फिर बढ़ सकता है केजरीवाल का शुगर लेवल

ये भी पढ़ेंः अमेठी में महिला वोलेंटियर के साथ सोते पकड़े गए थे कुमार!