यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi 73rd Birthday: पीएम मोदी को जन्मदिन पर आप भी दे सकते हैं 'गिफ्ट', NaMo app के जरिए बस करना होगा ये काम
PM Modi 73rd Birthday नमो ऐप के जरिए एक्सप्रेस योर सेवा भाव अभियान भी लॉन्च किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक इस अभियान के जरिए देशवासियों को ...और पढ़ें

HighLights
- नमो ऐप के जरिए एक्सप्रेस योर सेवा भाव अभियान किया लगा लॉन्च
- इन नौ तरीके से आप भी सेवा भाव अभियान में हो सकते हैं शामिल
- जन्मदिन के अवसर पर लोग वीडियो संदेश भी भेज सकते हैं
नई दिल्ली, एएनआई। PM Modi 73rd Birthday। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके इस जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़ा के तौर पर मना रही है। आज सुबह से दुनियाभर से लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पीएम मोदी को आज सुबह से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए बधाई दी जा रही है। चाहे इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, पीएम मोदी को टैग करते हुए लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि 'नमो' मोबाइल एप्लिकेशन (NaMo) के सहारे भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
पीएम मोदी को कैसे दें 'सेवा का उपहार'
नमो ऐप के जरिए एक्सप्रेस योर सेवा भाव अभियान भी लॉन्च किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक, इस अभियान के जरिए देशवासियों को देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। इस ऐप के जरिए के जरिए लोग उन्हें वीडियो संदेश भी भेज सकते हैं।
यूजर्स को अपना वीडियो नमो ऐप पर अपलोड करना होगा। चाहे भाजपा कार्यकर्ता हो या देश के आम नागरिक, पीएम मोदी को सेवा का उपहार के तहत राष्ट्र के प्रति अपनी सेवा भाव व्यक्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Birthday: ये हैं पीएम मोदी के पसंदीदा व्यंजन, क्या आपने चखा है इनका स्वाद
यूजर्स के एक खास बैज प्राप्त करने के लिए 'सेवा गतिविधियों' की तस्वीरें भी अपलोड कर सकते हैं।
भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक, यूजर्स इन नौ में किसी एक सेवा को चुन सकते हैं।
आत्मनिर्भर: यूजर्स कुछ ऐसे कार्य कर सकते हैं, जो देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाए।
रक्तदान: लोग रक्तदान के जरिए अपना सेवा भाव दिखा सकते हैं।
कैच द रैनः रेन वाटर हार्वेस्टिंग के जरिए नागरिक राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं।
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देना: लोग कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं, जिससे डिजिटल इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।
एक भारत श्रेष्ठ भारतः देश की संस्कृति और विविधता की झलक भी इस ऐप के जरिए लोग दिखा सकते हैं।
LiFE: प्रो प्लेनेट पीपलः प्रकृति को संरक्षण के लिए उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र भी लोग कर सकते हैं।
स्वच्छ भारतः देश को स्वच्छ बनाने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र भी लोग कर सकते हैं।
टीबी मुक्त भारत: देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए लोग टीबी मरीजों की मदद कर सकते हैं।
वोकल फॉर लोकल: स्थानीय व्यवसायी की मदद भी राष्ट्र की सेवा एक हिस्सा है। लोकल दुकानदारों के साथ सामान खरीदते हुए लोग अपनी तस्वीरें इस ऐप पर साझा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi 73rd Birthday: राजकोट को अपना राजनीतिक स्कूल क्यों मानते हैं पीएम मोदी? हमेशा बताया खुद को कर्जदार