Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    AI को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, G20 बैठक में बोले- सरकार लाने वाली है एआई संचालित 'भाषिणी'

    By AgencyEdited By: Mahen Khanna
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 10:08 AM (IST)

    PM Modi in G20 Meet पीएम मोदी ने आज जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। पीएम ने पिछले 9 वर्षों में भारत के डिजिटल परिवर्तन को ...और पढ़ें

    PM Modi in G20 meet पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान।
    PM Modi in G20 meet पीएम मोदी ने किया बड़ा एलान।

    HighLights

    1. G20 बैठक को पीएम मोदी ने किया संबोधित।
    2. बैठक में भारत के तेजी से होते डिजिटलीकरण का किया उल्लेख।
    3. पीएम बोले- डिजिटल भुगतान में दुनिया में सबसे आगे है भारत।

    नई दिल्ली, एजेंसी। PM Modi in G20 meet पीएम नरेंद्र मोदी ने आज G20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम ने भारत के तेजी से होते डिजिटलीकरण की बात कही। पीएम ने कहा कि भारत में 85 करोड़ से अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, जो दुनिया में सबसे सस्ती डेटा लागत का आनंद ले रहे हैं। 

    पीएम ने कहा कि हमने शासन को अधिक कुशल, समावेशी, तेज और पारदर्शी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाया है।

    AI को लेकर किया बड़ा एलान

    पीएम ने बैठक में बड़ा एलान करते हुए कहा,

    हम एआई-संचालित भाषा अनुवाद मंच 'भाषिणी' का निर्माण कर रहे हैं। यह भारत की सभी विविध भाषाओं में डिजिटल समावेशन का समर्थन करेगा। भारत का डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा वैश्विक चुनौतियों के लिए स्केलेबल, सुरक्षित और समावेशी समाधान प्रदान करता है।

    डिजिटल पेमेंट में भारत सबसे आगे

    पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल पेमेंट में भी भारत सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि वैश्विक रियल टाइम डिजिटल पेमेंट का 45 फीसद भारत में होता है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि देश में अब सरकारी सहायता का लाभ सीधा बैंक खाते में ट्रांसफर करने पर भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी है और इससे 33 बिलियन डॉलर से अधिक की बचत हुई है।

    JAM ट्रिनिटी से लोगों को हुआ फायदा

    पीएम ने कहा कि हमारा अद्वितीय डिजिटल पहचान प्लैटफॉर्म आधार, हमारे 130 करोड़ लोगों को कवर करता है। मोदी ने आगे कहा कि हमने भारत में वित्तीय समावेशन में क्रांति लाने के लिए JAM ट्रिनिटी - जन धन बैंक खाते, आधार और मोबाइल की शक्ति का उपयोग किया है।

    इसी के साथ हर महीने हमारी त्वरित भुगतान प्रणाली, यूपीआई पर लगभग 10 अरब लेनदेन होते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत का डिजिटल परिवर्तन अभूतपूर्व है। यह सब 2015 में हमारी 'डिजिटल इंडिया' पहल की शुरुआत के साथ शुरू हुआ। 

    खबरें और भी