पीएम मोदी के वीडियो से CJP प्रोटेस्ट पर क्या पड़ा असर, Gen-Z का आंदोलन कैसे हुआ खत्म? Inside Story
पेपर लीक आंदोलन के दौरान जेनजी से संवादहीनता को पाटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम रील्स का सहारा लिया। ...और पढ़ें
-1784996019995_m.webp)
पीएम मोदी ने GenZ से किया कनेक्ट (फोटो-पीटीआई)
HighLights
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम रील्स से जेनजी से सीधा संवाद किया।
पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानून बनाने का वादा किया।
जेनजी के उत्साह से पीएम के फॉलोअर्स में भारी वृद्धि हुई।
नीलू रंजन, नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ हुए पूरे आंदोलन के दौरान सरकार और भाजपा दोनों को जेनजी के साथ संवादहीनता का अहसास हुआ।
इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के पेज से व्यंग के रूप में शुरू हुए मुहिम के दो महीने के भीतर बड़े आंदोलन में बदल जाने के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था।
पीएम मोदी ने संभाला मोर्चा
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाला और इंस्टाग्राम पर रील डालकर जेनजी के साथ संवाद कायम किया। जेनजी को भी प्रधानमंत्री का नया अवतार पसंद आया और इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स बढ़ गए।
राजनीतिक जीवन से शुरू से ही तकनीकी का बेहतर इस्तेमाल करने वाले प्रधानमंत्री इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, ह्वाट्सअप, एक्स पर सक्रिय है और बड़ी संख्या में उनके फालोअर्स भी हैं।
इंस्टाग्राम पर भी पीएम मोदी 2016 से जुड़े हैं। लेकिन इंस्टाग्राम के लिए अलग से कोई रील नहीं अपलोड किया जाता था। जबकि अधिकांश जेनजी इंस्टाग्राम पर ही सक्रिय है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह जेनजी बड़े-बड़ भाषण नहीं सुनता है, बड़े वीडियो नहीं देखता है। अखबार में छपे लेख या विज्ञापन नहीं पढ़ता है। इन सबसे दूर वह इंस्टाग्राम पर छोटे-छोटे रील्स के सहारे अपनी बात कहता है और एक-दूसरे से संवाद करता है।
पेपर लीक मामले में इंस्टाग्राम पर इन्हीं रील्स के माध्यम से जेनजी एक दूसरे से जुड़ते चले गए और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर पूरे देश में माहौल बनाने में सफल रहे।
जंतर-मंतर पहुंचे जेनजी ने यह भी साबित कर दिया कि सोशल मीडिया से निकलकर वे जमीन पर भी आंदोलन कर सकते हैं।
20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान बड़ी संख्या में जेनजी की मौजूदगी और उसम व गर्मी के बीच जंतर-मंतर पर डटे रहने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गुरूवार को इंस्टाग्राम पर रील डालकर इंस्टाग्राम पर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। जिसमें उन्होंने पेपर लीक के खिलाफ कड़े कानून बनाने और दोषियों को सजा देने का ऐलान किया।
जेनजी के फ्रेंड्स के संबोधित करते हुए दोस्ती का हाथ बढ़ाया और परीक्षा की पूरी प्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने का भी भरोसा दिया। इस रील को तीन करोड़ से अधिक लोगों ने देखा और उसे लाइक भी किया।
जेनजी की ओर मिले उत्साहवर्धक और सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को उन्हें रील बनाकर थैंक्स (धन्यवाद) भी कहा। इसे भी 93 लाख से अधिक ने देखा और लाइक किया।
इंस्टाग्राम में प्रधानमंत्री के रील्स पर आधारित रिल्स की बाढ़ सी आ गई, उन्हें भी लाखों लोगों ने पसंद किया। सरकार और खासतौर पर प्रधानमंत्री जेनजी के साथ इस संवाद को और बढ़ाने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें- प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर हुआ