Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PM Modi Photos: पीएम मोदी ने किया 11 दिन का विशेष अनुष्ठान, धोती-कुर्ता और अंगवस्त्र में दिखा भक्तिमय रूप

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 01:13 PM (IST)

    अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम नरेंद्र मोदी 11 दिनों का अनुष्ठान कर किया जिस दौरान वह दक्षिण के कई मंदिरों में पूजा-अ ...और पढ़ें

    धोती-कुर्ता और पतका में दिखा पीएम मोदी का खास अंदाज
    धोती-कुर्ता और पतका में दिखा पीएम मोदी का खास अंदाज

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की धूम पूरे देश में दिखाई दे रही है। 22 जनवरी को 12.30 बजे प्राण प्रतिष्ठा की पूजा शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की और पूजा 1 बजे समाप्त हो गई।

    इस मौके पर सुनहरे रंग के धोती कुर्ता पहने और पतका लिए हुए दिखे। उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है।

     

    भक्ति में मगन दिखे पीएम मोदी

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अलग-अलग मंदिरों में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों का दौरा किया और भगवान का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान उनका काफी भक्तिमय रूप देखने को मिला था। कहीं भगवा धोती कुर्ता, तो कही सफेद अंगवस्त्र में पीएम मोदी नजर आए हैं।  

    तस्वीरों में देखें पीएम मोदी का लुक

    21 जनवरी को पीएम मोदी धनुषकोडी में कोजंडारामस्वामी मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने भगवान का दर्शन और पूजन किया। मालूम हो कि यह मंदिर श्री कोदंडराम स्वामी को समर्पित है। इस शब्द का अर्थ धनुषधारी राम है।

    इसके पहले वह अरिचल मुनाई पहुंचे थे, जहां से राम सेतु का निर्माण हुआ था।

    दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन मंदिरों के दौरे पर थे, जिनका भगवान राम और रामायण से संबंध था। अपनी यात्रा के दौरान वह तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे थे।

    वह महाराष्ट्र के नासिक में पौराणिक रूप से अहम माने जाने वाले गोदावरी पंचवटी क्षेत्र में स्थित कालाराम मंदिर भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने कीर्तन-भजन में हिस्सा लिया था। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, वनवास के दौरान भगवान राम, सीता और लक्ष्मण ने दंडकारण्य वन में कुछ समय बिताया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ram Mandir: हो गई प्राण प्रतिष्ठा, आ गए प्रभू राम; जानें पीएम मोदी के साथ गर्भगृह में कौन-कौन बने यजमान

    14 फरवरी को पीएम मोदी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री द्वारा आयोजित पोंगल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस दौरान उन्हें साउथ स्टाइल लुंगी पहने देखा गया था। 

    16 जनवरी प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के वीरभद्र मंदिर में दर्शन किए और पूजा की। साथ ही, तेलुगु में रंगनाथ रामायण के छंद के माध्यम से प्रस्तुत जटायु की कहानी देखी।

    अपने विशेष अनुष्ठान के दौरान पीएम मोदी फर्श पर कंबल ओढ़कर सो रहे थे और पूरे दिन केवल नारियल पानी पीते थे। इन 11 दिनों में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक वेबसाइट पर कई राम भजन और गीत भी शेयर कर रहे थे। 

    यह भी पढ़ें:  Ram Mandir Photos: प्राण प्रतिष्ठा पर 'राममय' हुई दुनिया, टाइम्स स्क्वायर पर मंदिर की 3D तस्वीरें तो मॉरिशस में गूंजी चौपाई