Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    21 अक्टूबर को केदारनाथ-बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Fri, 14 Oct 2022 01:38 PM (IST)

    पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली से पहले अपने दौरे पर उत्तराखंड जाएंगे। वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे और इसी दिन बद्रीनाथ में भी पूजा-अर्चना करेंगे। सूत्रो ...और पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली से पहले बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों का कर सकते हैं दौरा
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवाली से पहले बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों का कर सकते हैं दौरा

    गोपेश्वर, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 अक्टूबर को दिवाली से पहले बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिरों के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।

    हालांकि अधिकारी प्रधानमंत्री के हिमालयी मंदिरों के प्रस्तावित दौरे के बारे में चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन सूत्रों ने कहा कि वह मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे और वहां चल रही पुनर्निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

    प्रधानमंत्री सबसे पहले जाएंगे केदारनाथ मंदिर

    प्रधानमंत्री सबसे पहले केदारनाथ जाएंगे जहां वह पूजा करेंगे और वहां चल रहे काम का जायजा लेंगे। इसके बाद वह बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे और बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

    जवानों के साथ करेंगे मुलाकात

    सूत्रों ने कहा कि उनके माणा के सीमावर्ती गांव का दौरा करने और ग्रामीणों और जवानों के साथ बातचीत करने की भी संभावना है, मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तैयारी लगभग एक सप्ताह से चल रही है।

    यह भी पढ़ें-  Maa Bharti Ke Sapoot: राजनाथ सिंह आज लॉन्च करेंगे 'मां भारती के सपूत' वेबसाइट, देश के जवानों को मिलेगी मदद

    यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में शामिल हुए 4X4 बख्तरबंद वाहन, लद्दाख में सैन्य आपरेशन के दौरान आएंगे काम