Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'सफलता के एक कदम और करीब', पीएम मोदी ने गगनयान की सफल टेस्ट फ्लाइट को सराह; ISRO को दी बधाई

    By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 01:30 PM (IST)

    आज ISRO ने सफलतापूर्वक गगनयान मिशन को लॉन्च कर दिया है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ISRO को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कह ...और पढ़ें

    Gaganyaan के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी ISRO को बधाई
    Gaganyaan के सफल लॉन्च पर PM मोदी ने दी ISRO को बधाई

    HighLights

    1. ISRO ने लॉन्च किया गगनयान मिशन
    2. पीएम मोदी ने ISRO को दी बधाई

    ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। आज ISRO ने गगनयान को सफलतापर्वक लॉन्च कर दिया है। गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च हो चुकी है। ISRO ने 21 अक्टूबर की सुबह 10 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इसे लॉन्च किया है। गगनयान मिशन की यह पहली परीक्षण उड़ान थी। इसके सफल परीक्षण के बाद भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो स्वयं चालक दल अंतरिक्ष यान लॉन्च कर सकते हैं।

    इस खुशी के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ISRO को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि यह प्रक्षेपण हमें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम, गगनयान को साकार करने के एक कदम और करीब ले जाता है। इसरो के हमारे वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं।

    यह भी पढ़ें- Gaganyaan Mission: गगनयान परीक्षण में क्या हुआ था गलत और ISRO ने कैसे किया इसे ठीक, एस सोमनाथ ने दी पूरी जानकारी

    यह भी पढ़ें- ISRO ने गगनयान मिशन के क्रू मॉड्यूल की लॉन्चिंग टाली, इन कारणों से रोका गया परीक्षण

    खबरें और भी