Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए बांग्लादेश ने भारत समेत 13 देशों को दिया न्योता, पढ़ें कौन-कौन होंगे शामिल

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 11:42 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उसी दिन फ् ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 17 फरवरी को बांग्लादेश के अगले प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही अन्य देश के नेताओं को भी बुलाया गया है। ढाका से यह मैसेज शनिवार देर रात भारतीय अधिकारियों तक पहुंचा।

    मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया कि पीएम मोदी की ढाका जाने की उम्मीद न के बराबर है। इसके पीछे वजह देते हुए कहा गया कि 17 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अहम मुलाकात होनी है। मैक्रों अगले हफ्ते एआई इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। इस समिट को अब तक का सबसे बड़ा एडिशन बताया जा रहा है।

    फिर कौन जाएगा बांग्लादेश?

    रिपोर्ट में बताया गया कि भारत तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में एक वरिष्ठ प्रतिनिधि भेज सकता है। शायद उप राष्ट्रपति या विदेश मंत्री। साथ ही भारत यह भी नहीं चाहता कि वह बांग्लादेश के साथ नए रिश्ते बनाने की दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ा जाए।

    किन नेताओं को भेजा गया निमंत्रण?

    बांग्लादेश साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (SAARC) के ज्यादातर सदस्य देशों के नेताओं के साथ-साथ चीन, मलेशिया, सऊदी अरब और तुर्की जैसे दूसरे दोस्त देशों के राष्ट्राध्यक्षों या सरकार के प्रमुखों को भी न्योता देने की योजना बना रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: तारिक रहमान के PM बनने के बाद कैसा होगा भारत-बांग्लादेश का रिश्ता? पाक-चीन पर भी सामने आया प्लान