Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया, 13 मई को लेंगे शपथ

    Updated: Sun, 10 May 2026 02:26 AM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है, जो 13 मई को शपथ लेंगे। यह उनका पांचवां कार्यकाल होगा। ...और पढ़ें

    राष्ट्रपति ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

    राष्ट्रपति ने रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को एन रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। सूत्रों के अनुसार, रंगासामी 13 मई को शपथ लेंगे।

    गृह मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया- '' राष्ट्रपति मुर्मु एन रंगासामी को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। रंगासामी की यह नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी जिस दिन वे शपथ ग्रहण करेंगे।''

    उपराज्यपाल ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

    अधिसूचना के बाद, उपराज्यपाल के कैलाशनाथन ने रंगासामी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआइएनआरसी) के नेतृत्व वाले राजग को नौ अप्रैल को हुए केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव में शानदार जीत मिलने के बाद रंगासामी पांचवीं बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए गए थे।

    एआइएनआरसी ने 16 में से 12 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि भाजपा ने 10 सीटों में से चार सीटें जीतीं।

    एनडीए के अन्य घटकों, एआइएडीएमके और लाचिया जननायक काची (एलजेके) ने एक-एक सीट जीती। इस तरह राजग को 30 सदस्यीय सदन में कुल 18 सीटें मिली। विपक्षी पार्टी डीएमके ने पांच सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस को एक और नवोदित टीवीके को दो सीटों पर विजय मिलीं।

    (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    इसे भी पढ़ें: किसी ने फैशन जगत से शुरू किया करियर, कोई छात्र जीवन में RSS से जुड़ा; सुवेंदु के मंत्रियों की पूरी डिटेल