Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayushman Bhav Campaign: राष्ट्रपति आज करेंगी 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

    By Jagran NewsEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    Ayushman Bhav Campaign केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर को वर्चुअल तरीके से अभ ...और पढ़ें

    Ayushman Bhav Campaign: राष्ट्रपति आज करेंगी 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज
    Ayushman Bhav Campaign: राष्ट्रपति आज करेंगी 'आयुष्मान भव' अभियान की शुरुआत, लाखों लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

    HighLights

    1. राष्ट्रपति मुर्मु आज करेंगी आयुष्मान भव अभियान की शुरुआत
    2. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को वर्चुअल तरीके से अभियान शुरू करेंगी।

    नई दिल्ली, पीटीआई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार 13 सितंबर को वर्चुअल तरीके से अभियान शुरू करेंगी। मांडविया ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली बातचीत की और आयुष्मान भव अभियान के लिए चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

    स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य देश के हर गांव और कस्बे तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े में चलने वाले अभियान के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों और अस्पतालों में मुफ्त स्वास्थ्य चेकअप और इलाज किया जाएगा।

    2 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

    अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस योजना से 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड दिए जाएंगे। अंगदान के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।