Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब राहुल गांधी से नहीं बनी बात, तो प्रियंका के पास पहुंचे डीके शिवकुमार; कर्नाटक में सत्ता संघर्ष के बीच बड़ा दांव

    Updated: Thu, 28 May 2026 08:58 AM (GMT+05:30)

    कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री बनेंगे। प्रियंका गांधी वाड्रा की मध्यस्थता ने इस सत्ता परिवर्तन मे ...और पढ़ें

    कर्नाटक में सत्ता का संघर्ष (फाइल फोटो)

    कर्नाटक में सत्ता का संघर्ष (फाइल फोटो) 

    HighLights

    1. डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे

    2. प्रियंका गांधी ने सत्ता परिवर्तन में मध्यस्थता की

    3. सिद्धारमैया को राज्यसभा सीट की पेशकश की गई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता परिवर्तन लगभग तय हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की खबरों के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की कोशिशों को प्रियंका गांधी वाड्रा के हस्तक्षेप के बाद बड़ा बल मिला है।

    डीके शिवकुमार पिछले कुछ समय से ढाई-ढाई साल के कथित सत्ता समझौते के तहत मुख्यमंत्री का पदभार संभालने की कोशिशों में जुटे थे। हालांकि, वे इस फॉर्मूले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मनाने में नाकाम रहे। दिल्ली के कई दौरों के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो शिवकुमार ने प्रियंका गांधी से संपर्क साधा।

    अंग्रेजी वेबसाइट TOI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रियंका गांधी ने इस मामले में मध्यस्थता करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, दोनों को डीके शिवकुमार के दावे पर गंभीरता से विचार करने के लिए राजी कर लिया है। प्रियंका गांधी के इस हस्तक्षेप के बाद अब कर्नाटक में सत्ता हस्तांतरण की योजना को और गति मिल गई है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और प्रशासनिक सुधार आयोग के अध्यक्ष आर.वी. देशपांडे ने कहा कि सिद्धारमैया ने अपने करीबियों को पद छोड़ने के फैसले से अवगत करा दिया है। हालांकि कई मंत्रियों और विधायकों ने उनसे इस्तीफा न देने का आग्रह किया था।

    खबरें और भी

    सिद्धारमैया को दिल्ली की राजनीति में लाने की कोशिश

    राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की है, लेकि सिद्दरमैया दिल्ली की राजनीति में आने के इच्छुक नहीं हैं। राज्यसभा के लिए नामांकन 8 जून तक संभव है, इसलिए कांग्रेस के शीर्ष नेता उन्हें मनाने की कोशिश जारी रखेंगे। इस्तीफा देने से पहले सिद्धारमैया एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

    क्या बोले CM सिद्धारमैया?

    वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने घटनाक्रम से जुड़े सवालों का जवाब देने से बचते हुए कहा, "मैं कल सब कुछ बताऊंगा।" राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर और पीडब्ल्यूडी मंत्री सतीश जारकीहोली ने कहा कि आधिकारिक घोषणा के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    गौरतलब है कि एक जून को राज्यसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी और इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा है कि शिवकुमार का शपथग्रहण तब होगा जब सिद्दरमैया राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे।