यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'पीएसएलवी के पास 400 नैनो उपग्रहों को लॉन्च करने की क्षमता'
जी माधवन नायर ने कहा है इसरो के लिए 104 सैटेलाइट लॉन्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। ...और पढ़ें

हैदराबाद, पीटीआई। जानेमाने अंतरिक्ष वैज्ञानिक और इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी माधवन नायर ने कहा है इसरो के लिए 104 सैटेलाइट लॉन्च करना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएसएलवी के पास 400 नैनो उपग्रह को लॉन्च करने की क्षमता है।
उन्होंने पीटीआई के साथ बातचीत में कहा "ये नई तकनीक नहीं है। इसरो ने 10 सैटेलाइट के साथ शुरूआत की थी। अब इनकी संख्या 100 हो चुकी है। अगर आप 3-4 किलो के वजन वाले सेटैलाइट बनाते हैं तो पीएसएलवी एक साथ 300-400 सैटेलाइट को एक साथ लॉन्च कर सकता है।"
जी माधवन नायर ने कहा कि इसरो के लिए 104 सैटेलाइट लॉन्च करना कोई बड़ी बात नहीं है।
भारत ने बुधवार को एक साथ 104 सैटेलाइट्स लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक यह रिकार्ड रूस के नाम है, जो 2014 में 37 सैटेलाइट एक साथ भेजने में कामयाब रहा है। इस लॉन्च में जो 101 छोटे सैटेलाइट्स हैं उनका वजन 664 किलो ग्राम था।