'नई पीढ़ी, नई आवाज, नई सोच', राहुल गांधी ने जोसेफ विजय को दी बधाई बोले- तमिलनाडु ने चुन लिया अपना थलापति
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री केसी जोसेफ विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी टीवीके ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतीं। कांग्रे ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने जोसेफ विजय को दी बधाई। (X- @Rahulgandhi)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को केसी जोसेफ विजय को बधाई दी। विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभाला है। उनकी पार्टी, 'तमिलगा वेट्री कझगम' ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 108 सीटें हासिल की हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार की तारीफ करते हुए कहा, "एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज, एक नई सोच।"
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ''तमिलनाडु मे अपना फैसला सुना दिया है। थिरु विजय को मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद है कि वे तमिलनाडु की जनता की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। ''
Tamil Nadu has chosen.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 10, 2026
A new generation. A new voice. A new imagination.
My good wishes to Thiru Vijay - may he fulfil the hopes of the people of Tamil Nadu. pic.twitter.com/sp8FsMLBOb
राहुल गांधी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में थलापति विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शिरकत की।
TVK ने तोड़ा DMK-AIADMK का वर्चस्व
विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने राज्य विधानसभा चुनावों में एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी। उसने पारंपरिक द्रविड़ पार्टियों, DMK और AIADMK के 50 साल पुराने वर्चस्व को तोड़ दिया। हालांकि, टीवीके बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई। इसके बाद कांग्रेस ने गठबंधन में शामिल होकर विजय को अपने पांच विधायकों का समर्थन दिया। साथ ही स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK से अपने संबंध तोड़ लिए।