Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi Europ Visit: चुनाव से पहले अचानक यूरोप रवाना हुए राहुल गांधी, यहां जानिए असली वजह

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 03:43 AM (GMT+05:30)

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (5 सितंबर) को लगभग एक हफ्ते के यूरोप दौरे पर रवाना हो गए। सूत्रों ने कहा कि अपने यूरोप दौरे पर गांधी यूरोपीय संघ के ...और पढ़ें

    यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी (फाइल फोटो)
    यूरोप दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. नॉर्वे का दौरा करेंगे राहुल
    2. 11 सितंबर तक भारत लौटेंगे राहुल

    नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार (5 सितंबर) को लगभग एक हफ्ते के यूरोप दौरे पर रवाना हो गए। सूत्रों ने कहा कि अपने यूरोप दौरे पर गांधी यूरोपीय संघ के वकीलों, छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ बैठकें करेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी 7 सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के वकीलों के एक ग्रुप से मिलेंगे और हेग में भी इसी तरह की बैठक करेंगे।

    सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष 8 सितंबर को पेरिस की एक यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करेंगे। उनका 9 सितंबर को पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। इसके बाद, वह नॉर्वे का दौरा करेंगे, जहां वह 10 सितंबर को ओस्लो में एक प्रवासी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    11 सितंबर तक भारत लौटेंगे राहुल

    जी20 शिखर सम्मेलन खत्म होने के एक दिन बाद 11 सितंबर तक राहुल गांधी के भारत लौटने की संभावना है। भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। इसमें 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों, यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के शीर्ष अधिकारियों और 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।