Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi Vs Om Birla: राहुल गांधी के बयान पर ओम बिरला का पलटवार, कांग्रेस सांसद को पढ़ाया संस्कारों का पाठ

    Updated: Mon, 01 Jul 2024 06:05 PM (IST)

    लोकसभा स्पीकर ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब दिया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि जब मोदी और मैं आपसे हाथ मिलाने गए तो मैंने कुछ नोटिस किया। जब मैं आ ...और पढ़ें

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सोमवार को सदन में तीखी टिप्पणी की।
    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सोमवार को सदन में तीखी टिप्पणी की।

    HighLights

    1. राहुल गांधी ने ओम बिरला पर की तीखी टिप्पणी
    2. हाथ मिलाते वक्त आप पीएम मोदी के आगे झुके थे
    3. राहुल गांधी के आरोप पर ओम बिरला का जवाब

    पीटीआई, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज दावा किया कि अध्यक्ष ओम बिरला जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले तो झुककर अभिवादन किया, लेकिन उनसे सीधे खड़े होकर हाथ मिलाया, इस पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह संस्कारों और संस्कृति का पालन करते हैं।

    राहुल गांधी ने लोकसभा में क्या कहा?

    राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हो रही चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने लोकसभा अध्यक्ष के निर्वाचन के दिन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘मैंने एक चीज महसूस की। जब मैंने आपसे हाथ मिलाया तो आप सीधे खड़े रहे और मुझसे हाथ मिलाया। जब मोदीजी ने आपसे हाथ मिलाया तो आपने झुककर उनसे हाथ मिलाया।’’ इस पर सत्तापक्ष के सदस्यों ने कहा कि यह आसन का अपमान है।

    यह भी पढ़ें: Rahul Speech: 'मेरे सामने सीधे और PM मोदी के सामने झुक जाते...', ओम बिरला पर राहुल गांधी के बयान से संसद में मच गया हंगामा

    राहुल के टिप्पणी पर ओम बिरला ने दिया ये जवाब

    बिरला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सदन के नेता हैं। सार्वजनिक जीवन में और व्यक्तिगत जीवन में हमारे संस्कार हैं कि अपने से किसी बड़े से मिलें तो झुककर सम्मान करें, वहीं अपने समान लोगों या उम्र में छोटे लोगों से बराबर से मिलें। मैं इस संस्कृति और संस्कारों का पालन करता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बात मैं आसन से कह सकता हूं। मेरी संस्कृति है कि बड़ों का झुककर सम्मान करें और जरूरत पड़े तो पैर भी छूएं।’’

    राहुल ने स्पीकर से किया सवाल

    राहुल गांधी ने अध्यक्ष बिरला से कहा कि वह उनकी बात का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस सदन में आपसे बड़ा कोई नहीं है। यहां आपकी बात आखिरी बात होती है। आप जो कहते हैं, वह भारतीय लोकतंत्र को परिभाषित करता है। इस आसन पर दो लोग बैठे हैं। लोकसभा के अध्यक्ष और श्रीमान ओम बिरला।’’ उन्होंने अध्यक्ष से कहा, ‘‘सभी को आपका सम्मान करना चाहिए। मैं आपके सामने झुकूंगा और सारा विपक्ष आपके सामने झुकेगा।’’

    खबरें और भी

    कांग्रेस सांसद ने कहा कि अध्यक्ष लोकसभा के संरक्षक और 'अंतिम शब्द' होते हैं। गांधी ने कहा, "लोकसभा के सदस्य के रूप में हम अध्यक्ष के अधीन हैं। आप जो कहेंगे, हम सुनेंगे... लेकिन मैं केवल एक ही बात का अनुरोध करूंगा कि सदन में निष्पक्षता होना महत्वपूर्ण है।"

    यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi: संविधान की कॉपी, शिव की तस्वीर फिर हिंदुओं पर बयान; जोरदार हंगामे के बीच राहुल गांधी क्या-क्या बोले?