Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आपको जवाब देना होगा', छात्रों पर पुलिस एक्शन को लेकर राहुल गांधी का पीएम मोदी और शाह पर निशाना

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:57 PM (GMT+05:30)

    राहुल गांधी ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी और अमित शाह पर तीखा हमला बोला है। ...और पढ़ें

    राहुल गांधी का पीएम मोदी और शाह पर निशाना। (X- @INC4ndia)

    राहुल गांधी का पीएम मोदी और शाह पर निशाना। (X- @INC4ndia)

    HighLights

    1. दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी का हमला।

    2. राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अमित शाह से जवाब मांगा।

    3. छात्रों को देश का भविष्य बताया, उनके साथ खड़े होने का संकल्प।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 20 जुलाई को दिल्ली में विरोध मार्च के दौरान छात्रों के साथ कथित पुलिस बर्बरता के लिए माफी मांगने के बजाय ने माफी बांट रहे हैं।

    प्रयागराज में अपने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के एक दिन बाद, राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और वह पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़े हैं।

    छात्रों को उनकी मेहनत का फल नहीं मिला- राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा, 'अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा है, प्रयागराज में कल एक छात्र ने मुझसे यही कहा। सालों की तैयारी, परिवार की जमीन बेचना, माता-पिता का कर्ज और फिर भी हाथ कुछ नहीं लगा। यह हार उसकी नहीं है। यह उस सिस्टम की हार है जिसने उसकी कड़ी मेहनत का फल नहीं दिया।'

    Rahul Gandhi

    अपराध के लिए जवाब देना होगा- राहुल गांधी

    उन्होने कहा क 13 दिन बीत चुके हैं, गृह मंत्री अमित शाह के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला। माफी मांगने के बजाय, पीएम मोद माफी बांट रहे हैं। अमित शाह, एक पर के लिए भी यह न सोचें कि हम जवाबदेही की मांग करना बंद कर देंगे।

    राजधानी की सड़कों पर बच्चों पर लाठियां और पैलेट बरसाए गए और आपने एक शब्द भी नहीं कहा। आज हो या कल, आपको इस अपराध के लिए जवाब देना होगा। छात्र देश का भविष्य हैं और मैं पूरी ताकत के साथ उनके साथ खड़ा हूं।

    खबरें और भी

    देश के युवा एक चक्रव्यूह में फंस रहे है- राहुल गांधी

    इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने कहा था कि देश के युवा एक चक्रव्यूह में फंस रहे है, जहां वे ऐसे एजुकेशनल सर्टिफिकेट पर लाखों करोड़ों खर्च कर रहे हैं जिनसे नौकरी की कोई गारंटी नहीं मिलती।

    इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी ने कहा था कि देश के युवा एक "चक्रव्यूह" में फंस रहे हैं, जहां वे ऐसे एजुकेशनल सर्टिफिकेट पर लाखों-करोड़ों खर्च कर रहे हैं जिनसे नौकरी की कोई गारंटी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि आज भारत में एजूकेशनल सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं हैं क्योंकि वे आपको नौकरी नहीं दिला सकते।

    यह भी पढ़ें- 'खराब सिस्टम के चक्रव्यूह में फंसे युवा, रील 21वीं सदी का नशा', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी