राजस्थान: भैंसों के तबेले से दो करोड़ का डोडाचूरा बरामद, बंदूक-कारतूस और लग्जरी गाड़ियां भी जब्त
पुलिस और जांच एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भैंसों के तबेले से करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य का डोडाचूरा बरामद किय ...और पढ़ें

राजस्थान: भैंसों के तबेले से दो करोड़ का डोडाचूरा बरामद (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि डोडाचूरा की खेप कहां से लाई गई थी
तलाशी के दौरान अवैध हथियार और कारतूस मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई
जागरण संवाददाता, उदयपुर। पुलिस और जांच एजेंसियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भैंसों के तबेले से करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य का डोडाचूरा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से बंदूक, कारतूस और कई लग्जरी वाहन भी जब्त किए गए।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को तबेले में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया। तलाशी के दौरान अवैध हथियार और कारतूस मिलने से मामले की गंभीरता और बढ़ गई।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि डोडाचूरा की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर सप्लाई किया जाना था। बरामद लग्जरी वाहनों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का मानना है कि इस मामले के तार किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। आरोपियों की तलाश और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि मामले में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।