विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू से नाराज रामकृपाल ने छोड़ा राजद

By Edited By:
Updated: Fri, 07 Mar 2014 12:12 AM (IST)

पटना [जागरण ब्यूरो]। कांग्रेस के साथ गठबंधन पूरा होने के दूसरे ही दिन लालू प्रसाद को बिहार में बड़ा झटका लगा। लालू ने पुत्री प्रेम में पाटलिपुत्र संसदी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जागरण ब्यूरो]। कांग्रेस के साथ गठबंधन पूरा होने के दूसरे ही दिन लालू प्रसाद को बिहार में बड़ा झटका लगा। लालू ने पुत्री प्रेम में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र की उम्मीदवारी अपने करीबी रहे रामकृपाल को नहीं दी। इससे नाराज राज्यसभा सांसद ने राजद से इस्तीफा दे दिया। इस बीच गुरुवार को लालू ने अपने हिस्से में आई 27 में से 25 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी।

लालू की सूची में पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से उनकी पुत्री मीसा भारती चुनाव मैदान में उतरेंगी। जबकि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सारण से चुनाव लड़ेंगी। पाटलिपुत्र सीट पर दावा कर रहे राजद के वरिष्ठ नेता रामकृपाल यादव सहित पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने भी पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। इसके अलावा मधुबनी से अब्दुल बारी सिद्दीकी को उतारा गया है।

राजद सुप्रीमो ने दावा किया कि उनके लोग सभी सीटों पर जीतेंगे और बिहार में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने में जरूर कामयाब होंगे। कांग्रेस और राकांपा के साथ आने से हमें बड़ी ताकत मिली है। रामकृपाल यादव के इस्तीफे के सवाल पर लालू ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इस्तीफे को लेकर रामकृपाल ने अभी स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक वे जल्द इसकी घोषणा कर सकते हैं।

पढ़ें : कांग्रेस से गठबंधन में भारी पड़े लालू

राजद की उम्मी दवारों की सूची जारी

सारण: राबडी

पाटलिपुत्र: मीसा भारती

पश्चिचम चंपारण: रधुनाथ झा

सीवान: हीना सहाब

महराजगंज: प्रभुनाथ सिंह

वैशाली: रघुवंश प्रसाद सिंह

सीतामढी: सीता राम यादव

शिवहर: अनवारुल

मधुबनी: अब्दुलल बारी

दरभंगा: अली असरफ फातमी

उजरियारपुर: आलोक मेहता

बांका: जय प्रकाश यादव

भागलपुर: बुलु मंडल

खगड़िया: कष्णा यादव

बेगूसराय: तनवीर हसन

आरा: भगवान सिंह कुशवाहा

बक्ससर: जगदानंद सिंह

काराकट: कांति सिंह

जहानाबाद: सुरेंद्र प्रसाद यादव

नवादा: राजबल्लंभ यादव

गया: रामजी माझी

अररिरया: तस्ली मुददीन

मुंगेर: प्रगति मेहता