Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री ने जारी किए अयोध्या राम मंदिर पर बने डाक टिकट

    By Agency Edited By: Mahen Khanna
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 12:27 PM (IST)

    Ram Mandir Postage Stamps पीएम मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। पीएम ने इसी के साथ दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकट ...और पढ़ें

    Ram Mandir Postage Stamps राम मंदिर पर डाक टिकट जारी।
    Ram Mandir Postage Stamps राम मंदिर पर डाक टिकट जारी।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Ram Mandir Postage Stamps प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। पीएम ने इसी के साथ दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। इस डाक टिकट पर अलग-अलग डिजाइन भी बने हैं।

    डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर और ऐसी ही कई मूर्तियां शामिल हैं।

    6 टिकट जारी

    पीएम द्वारा जारी डाक टिकट में कुल 6 टिकटें हैं जिनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी की तस्वीर शामिल हैं।

    डाक टिकट में कई चीजें हैं शामिल

    इस डाक टिकट में सूर्य की किरणों और चौपाई की सोने की पत्ती लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है। पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, जिन्हें 'पंचभूत' के रूप में जाना जाता है, विभिन्न डिजाइन के माध्यम से उसे दर्शाया गया है। 

    भगवान राम पर 20 से अधिक देशों के डाक टिकट भी शामिल 

    इसी के साथ भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की गई जो विभिन्न समाजों पर भगवान राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील को प्रदर्शित करती है। 48 पन्नों की इस पुस्तक में अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट शामिल हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir Live News: गर्भगृह में व‍िराजमान हुए रामलला, 22 जनवरी को होगी 'प्राण प्रतिष्ठा'; आज हो रहे ये कार्यक्रम